फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Irregularity in Paddy Procurement: Instructions to suspend Lekhpal and Purchase Center Incharge

धान खरीद में अनियमितता: लेखपाल और क्रय केंद्र प्रभारी को निलंबित करने का निर्देश

Tue, 29 Dec 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Irregularity in Paddy Procurement: Instructions to suspend Lekhpal and Purchase Center Incharge
मऊ। प्रमुख सचिव, संस्कृति एवं पर्यटन एवं जनपद के नोडल अफसर मुकेश कुमार मेश्राम ने सोमवार को साधन सहकारी समिति लि. भीटी एवं गोवंश आश्रय स्थल गायघाट नगर पालिका का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने धान क्रय केंद्र प्रभारी से पूछा कि इस केंद्र के अंतर्गत कितने गांव जुड़े हुए हैं। इन गांवों में कितने किसान हैं एवं कितने लोगों को धान क्रय के लिए टोकन दे दिया गया है।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी नोडल अफसर के सवालों के संतोषजनक जवाब नही दे पाए। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया। नोडल अधिकारी ने मेंटेन रजिस्टर देखा, उसमें क्रय का डेट लिखा गया था, लेकिन टोकन की तिथि नहीं लिखी गई थी। टोकन डेट लिखने के साथ केंद्र प्रभारी एवं लेखपाल के कार्य में काफी अनियमितताएं मिलने पर नोडल अधिकारी ने केंद्र प्रभारी के साथ लेखपाल को निलंबित करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद नोडल अधिकारी विकास खंड फतेहपुर मंडाव ब्लाक के अंतर्गत धान क्रय केंद्र गजियापुर का निरीक्षण किया। यहां वो फोन कर किसानों से बात भी किया, इस दौरान किसानों ने केंद्र पर बोरा उपलब्ध ना होने की वजह से धानक्रय नहीं किया गया है। अक्टूबर माह में टोकन देने के बाद भी किसान का धान नहीं खरीदा गया। इस पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी जताई। साथ ही धान क्रय करने का आदेश जारी किया। बोले तीन दिन के अंदर 500 किसानों को टोकन जारी किया जाए। नोडल अफसर ने पाया कि हाइब्रिड धान की खरीदारी नहीं की जा रही है। जिसपर नोडल अधिकारी ने एआर को आपरेटिव को निर्देश दिया कि किसान जो धान लेकर आता है उसे जरूर खरीदा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान और सेक्रेटरी पर एफआईआर दर्ज कराने कें निर्देश
मऊ। विकासखंड फतेहपुर मंडाव के अंतर्गत ग्राम सभा रमउपुर के निरीक्षण में नोडल अफसर ने पाया कि सेक्रेटरी एवं ग्राम प्रधान द्वारा नाली का कार्य पूर्ण न होने पर भी पूरा भुगतान ले लिया है उनहोंने ग्राम प्रधान एवं सेक्रेटरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही धन की वसूली का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने ग्रामवासियों से उनकी समस्या के बारे में पूछा। ग्रामवासियों ने नाली की समस्या, धान विक्रय करने आदि कई समस्याएं बताया। नोडल अफसर ने उपजिला अधिकारी को निर्देश दिया कि लेखपालों की ड्युटी लगाकर धान बेंचने वाले किसानों की सूची बनवाएं और धान क्रय केंद्रों पर उनका धान क्रय करायें। नोडल अधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बात करके राशन वितरण के बारे में बताया। इस अवसर पर सीडीओ राम सिंह वर्मा,एडीएम केहरी सिंह डीडीओ वीएस राय, एसडीएम मधुबन लालबाबू दुबे, जिला गन्ना अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed