फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Investigation was done in 30 hotels, 10 minors were found working

Mau News: तीस होटलों में हुई जांच, काम करते मिले 10 नाबालिग

Sat, 28 Dec 2024 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Investigation was done in 30 hotels, 10 minors were found working
मऊ में शहर कोतवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को नाबालिगों से काम कराए जाने की शिकायत पर नगर में 30 होटलों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस को दस नाबालिग काम करते मिले, जिसे पुलिस ने कांउसिलिंग के बाद परिजनों को सुपर्द कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि नाबालिग बच्चों को काम कराने से मनाही के बावजूद काम कराने की शिकायत मिल रही थी। इसको लेकर शुक्रवार को उनकी टीम ने तीस से ज्यादा मिठाई की दुकानों सहित ढाबा, रेस्टोरेंट और होटल में छापेमारी की है। इसमें ढाबा रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानों पर दस नाबालिग बच्चे काम करते मिले हैं। जहां इन सभी बच्चों को उनके परिवार वालों को सुपुर्द कर हिदायत दी है कि बच्चों का भविष्य खराब न करें और अगर ऐसा दोबारा किया गया तो बच्चों के परिवार वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में जिन दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे पर नबालिग बच्चे काम करते मिले, उन्हें सख्त चेतावनी दी गई भविष्य में उनके यहां नबालिग बच्चें काम करते मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ इसको श्रम विभाग के श्रम आयुक्त लईक अहमद का कहना है कि विभाग नियमित रूप से कार्रवाई करता है, विभाग को शुक्रवार को कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed