{"_id":"6a9c6c3564c3dd107f063c47","slug":"intermittent-rainfall-totaling-1650-mm-occurred-over-an-hour-accompanied-by-strong-winds-and-thunderstorms-mau-news-c-295-1-svns1028-151501-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: तेज हवा और गरज-चमक के साथ एक घंटे तक रुक-रुक कर 16.50 मिमी हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: तेज हवा और गरज-चमक के साथ एक घंटे तक रुक-रुक कर 16.50 मिमी हुई बारिश
विज्ञापन
नगर के गाजीपुर तिराहा पर बारिश के बाद हुआ जलजमाव।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। लगभग एक घंटे तक तेज हवा के साथ रुक-रुक कर बारिश होती रही। आकाश में हो रही तेज गड़गड़ाहट से लोग दहल जा रहे थे। खेतों में काम कर रहे लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाते देखे गए। लगातार बारिश होने से नगर क्षेत्र के निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को गंदा पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था। कृषि विभाग के आंकड़ों में 16.50 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम सुहावना रहा। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह 10 बजे से ही बूंदाबांदी होती रही। सुबह लगभग 11.30 बजे बारिश शुरू हो गई। इसके बाद तेज हवा के साथ बारिश रुक-रुक होती रही। बारिश से गाजीपुर तिराहा, पावरहाउस कॉलोनी, रघुनाथपुरा, भीटी, सहादतपुरा, निषाद नगर, निजामुद्दीनपुरा, जीवन राम इंटर कॉलेज छात्रावास परिसर, मुंशीपुरा सहित निचले इलाकों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा था।
शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। शनिवार को आर्द्रता 86 प्रतिशत रही और हवा छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को हुई बारिश धान की फसल के लिए लाभकारी साबित होगी। किसानों को फसल की नियमित निगरानी करते रहने की सलाह दी गई है, ताकि अत्यधिक नमी या जलभराव की स्थिति में समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
बिजली गिरने से छह घरों के उपकरण जले, हादसा टला
मऊ। घोसी नगर के कस्बा खास में शुक्रवार की रात तेज बारिश के साथ बिजली गिरने से छह घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अनुपम श्रीवास्तव और रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि सोलर पैनल, इनवर्टर, बल्ब और पंखे सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। यश वर्मा और संतोष वर्मा के घरों के पंखे भी जल गए। इसके अलावा मोहल्ले के अन्य कई लोगों के घरों में भी पंखे, बल्ब और अन्य विद्युत उपकरण खराब हो गए। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से हुए नुकसान की जानकारी मिली है। संबंधित अधिकारियों को मामले की जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई एवं नुकसान का आकलन कराने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से बारिश और गरज-चमक के दौरान सावधानी बरतने तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की।