फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Intermediate experimental examinations will be conducted under CCTV surveillance

सीसीटीवी की निगरानी में होगी इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Sun, 24 Jan 2021 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Intermediate experimental examinations will be conducted under CCTV surveillance
मऊ। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाएं तीन फरवरी से शुरू होगी। प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे से निगरानी में कराई जाएगी। परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड परीक्षकों की तैनाती करेगा। वहीं, हाईस्कूल में आंतरिक मूल्यांकन प्रधानाचार्य के माध्यम से कराया जाएगा। जिले में 516 माध्यमिक विद्यालय हैं।
विज्ञापन

यूूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं तीन से 12 फरवरी 2021 तक चलेगी। इंटरमीडिएट के प्रयोगात्मक विषयों में निर्धारित पूर्णांक में से 50 प्रतिशत अंक आंतरिक परीक्षक तथा 50 प्रतिशत अंक वाह्य परीक्षक अंक देंगे। इसी प्रकार व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए जो विद्यालय प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित किए जाएंगे। उन विद्यालयों से संबंधित विषयों के अध्यापक द्वारा 50 प्रतिशत अंक आंतरिक मूल्यांकन व्यवस्था के अंतर्गत प्रदान किए जाएंगे। शेष 50 प्रतिशत अंक वाह्य परीक्षक द्वारा देय होंगे।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकृत समस्त संस्थागत तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की अनिवार्य विषय नैतिक,योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर कराई जाएगी। परीक्षाएं कोविड गाइडलाइन के अनुरूप होगी। नियुक्त परीक्षक अपने साथ आधार कार्ड अथवा मान्य पहचान पत्र आवंटित विद्यालय में अवश्य ले जाएंगे। साथ ही परीक्षा के समय पहचान पत्र की छाया प्रति विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिलेख के रूप में अपने पास सुरक्षित रखेगें। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर कराई जाएगी। हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन) नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा इंटरमीडिएट की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालयों के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगें। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि तीन फरवरी 2021 से 12 फरवरी 2021 तक चलेंगी। प्रयोगात्मक परीक्षाओं से संबंधित रिकॉर्डिंग प्रधानाचार्य द्वारा सुरक्षित रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed