{"_id":"5edfc17e8ebc3e4307072a04","slug":"interlocking-started-sinking-after-two-months-mau-news-vns5292667115","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह बाद ही धंसने लगी है इंटरलाकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह बाद ही धंसने लगी है इंटरलाकिंग
विज्ञापन
दोहरीघाट (मऊ)। कस्बे के नवापुरा वार्ड में डूडा की तरफ से इंटरलाकिंग कार्य कराए जाने के करीब दो माह बाद ही धंसने लगी है। इससे लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। कस्बा के नवापुरा वार्ड में दो माह पूर्व माताधीय पोखरा से लेकर लगभग 90 मीटर तक इंटरलॉकिंग का कार्य डूडा द्वारा कराया गया था। गत दिनों बारिश होने के बाद इंटरलॉकिंग धंसने लगी है। मार्ग के सीमांकन को लेकर स्थानीय लोगो द्वारा विरोध किया जाता रहा।
माताधीय पोखरा व आसपास की जमीन को भूमिधरी जाने को लेकर विरोध किया जाता रहा जिसको लेकर राजश्व टीम द्वारा जांच के बाद उक्त भूमि घाघरा नदी पुल मार्ग से अंकित पाया गया। फिर भी काफी मशक्कत के बाद कार्यदायी संस्था की तरफ से उक्त मार्ग को स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से बनवाया।
गत दिन पूर्व ही हुई बारिश से इंटरलॉकिंग धसने लगी है। वार्ड के लोगों ने दुबारा कार्य कराए जाने की मांग की है। इस बाबत अवर अभियंता डूडा श्वेता यादव ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण कर मरम्मत कार्य कराने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया गया है।