फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   inspaction

गैस गोदामों पर की गई जांच

Fri, 06 Mar 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
inspaction
घोसी के जामडीह स्थित गैस एजेंसी पर चेकिंग करते जिला पूर्ति विभाग के अधिकारी। - फोटो : MAU
मऊ। रसोई गैस एजेंसियों की मनमानी पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को टीम ने कई गैस गोदामों पर छापेमारी की। इस दौरान उपभोक्ताओं से जहां कैश एंड कैरी के तहत 26 रुपए अधिक लिए जाते मिले। वहीं सिलिंडरों में गैस की मात्रा भी चेेक की गई। जिलापूर्ति अधिकारी हिमांशु कुमार द्विवेदी ने जांच टीम गठित की थी। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रामाश्रय प्रसाद, पूर्ति निरीक्षक कुमार सौरभ सिंह, शरद कुमार सिंह, जयनारायण यादव, अरविंद कुमार, तौफीक अहमद और आशीष कुमार सिंह ने घोसी तहसील के बाबा गैस एजेंसी पर छापेमारी की। उपभोक्ताओं ने जांच टीम को बताया कि एजेंसी गोदाम से गैस लेने पर भी उनसे गैस सिलिंडर के दाम सहित डिलीवरी चार्ज वसूला गया है। कंपनी के गाइड लाइन के अनुरूप डिलीवरी चार्ज के 26 रुपये कम नहीं किए जाते हैं। टीम ने गोदाम इंचार्ज से भी पूछताछ किया। इंचार्ज ने बताया कि डिलीवरी चार्ज के रुपये कम नहीं किए जाते। उधर, मधुबन तहसील के परशुरामपुर में प्रतिमा इंडेन ग्रामीण वितरक के गोदाम पर भी जांच की गई। यहां भी गोदाम के प्रभारी ने बताया कि गोदाम से गैस लेने वालों से भी डिलीवरी चार्ज लिया जाता है। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट जिलापूर्ति अधिकारी को प्रेषित कर दी।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी हिमांशु कुमार द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। उनकी संस्तुति के बाद संबंधित कंपनियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि आगे भी गैस गोदामों पर छापेमारी का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed