फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Insist on recovery, make records on time

Mau News: वसूली में जोर लगाएं, रिकार्ड समय से बनाएं

Fri, 26 May 2023 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Insist on recovery, make records on time
राजस्व वसूली एवं अन्य राजस्व कार्यों की जिलाधिकारी अरुण कुमार ने समीक्षा बैठक के दौरान कैंप कार्यालय सभागार में समीक्षा की । समीक्षा में तहसीलवार वाहन कर, विद्युत कर, बैंक देय आदि की वसूली कम पाए जाने पर नाराजगी जताई। समस्त उप जिलाधिकारियों को इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। उप जिलाधिकारियों को प्रत्येक अमीन के अनुसार आरसी का रिकॉर्ड एवं जमा पर्ची का रिकार्ड अपडेट रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

गत माह 10 बड़े बकाएदारों से वसूली की समीक्षा के दौरान समस्त तहसीलों में कम वसूली पर जिलाधिकारी ने बकाएदारों के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया। जनपद स्तर पर आय प्रमाण पत्र जारी करने में 56 प्रतिशत मामले निर्धारित समय सीमा के उपरांत पाए जाने पर समस्त उप जिलाधिकारियों को कड़ी चेतावनी। कहा कि समस्त प्रमाणपत्रों को निर्धारित समय सीमा के अंदर ही जारी किया जाए। साथ ही इसकी नियमित समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिला अधिकारियों को विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं के लिए प्राथमिकता के आधार पर सरकारी जमीनों का चिह्ननीकरण कर उन्हें उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने नए माफियाओं को चिह्नित करने, सफाई अभियान, नियम विरुद्ध बज रहे लाउडस्पीकर, अवैध खनन आदि के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आईजीआरएस तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने एवं शिकायतकर्ता से बात कर उसे कार्यवाही से संतुष्ट करने के भी निर्देश दिया। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह, जिला आबकारी अधिकारी जेजे प्रसाद सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

--
किसानों से मिलें लेखपाल, बढ़ाएं गेहूं खरीद
बैठक के दौरान जनपद में गेहूं खरीद में पर्याप्त वृद्धि न होने पर जिलाधिकारी ने समस्त उप जिला अधिकारियों को लेखपाल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों से समन्वय स्थापित कर खरीद में वृद्धि करने का निर्देश दिया। साथ ही ऐसे वेंडर जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं है, उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed