फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   information Sought about occupation

कब्जों के बारे में जानकारी मांगी

Tue, 18 Jul 2017 11:40 PM IST
mau news
mau news Updated Tue, 18 Jul 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
 information Sought about occupation
श‌िकायतें सुनते अफसर
तहसील समाधान दिवस का आयोजन  जिलाधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में घोसी तहसील में हुआ। तहसील दिवस में  कमिश्नर  के रविंद नायक ने मुहम्मदाबाद घोसी मार्ग की घोर बदहाली का कारण लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से पूछा। कमिश्नर ने घोसी,अमिला और दोहरीघाट नगर पंचायतों में सरकारी भूमियों पर अतिक्रमणों की संख्या पूछी।
विज्ञापन

   नलकूप विभाग के एक्सईएन से जिले के खराब नलकूपों के बाबत जानकारी चाही। इन तीनों अधिकारी कमिश्नर के सवाल का तत्काल नहीं दे पाए।  एक्सईएन पीडब्ल्यूडी आर के प्रसाद ने बताया कि विभाग के पास महज 12 करोड़् रुपये मिले हैं। जिससे यह सड़क नहीं बन पाई है।
विज्ञापन

 मंडलायुक्त ने तीनों अधिकारियों से इनकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को देने का निर्देश दिया। कमिश्नर और डीआईजी उदयशंकर जायसवाल ने इन तीनों कसबों में अवैध अतिक्रमणों को प्राथमिकता के आधार पर हटवाने का निर्देश जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा किया। मण्डलायुक्त आजमगढ़ के रविन्द्र नायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यालय में समय से उपस्थित होकर जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करें।
   आयुक्त ने उर्वरकों की उपलब्धता  खराब नलकूपों  को 24 घण्टों में ठीक कराने तथा शेड्यूल के अनुसार विद्युत उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। बीएसए  को सरकारी स्कूलों में अवैध कब्जों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। इस मौके पर 13 दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र दिया गया। इसी क्रम में दिव्यांगजनो का 13 विकलांग प्रमाण पत्र बनाया गया।

तहसील दिवस में  सीडीओ आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी अभिषेक यादव , सीएमओ एससी सिंह , पीडी बीबी सिंह, डीसी मनरेगा तेजभान सिंह, डीपीओ  जया त्रिपाठी, डीएसओ , उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा , डीपीआरओ शेषदेव पाण्डेय, तहसीलदार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।      

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed