फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Industrial park will be built on 70 acres of land of Pardahan Spinning Mill.

Mau News: परदहां स्पिनिंग मिल की 70 एकड़ जमीन पर बनेगा औद्योगिक पार्क

Fri, 09 Feb 2024 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Industrial park will be built on 70 acres of land of Pardahan Spinning Mill.
मऊ। दशकों से बंद पड़ी परदहां स्पिनिंग मिल की लगभग 70 एकड़ जमीन पर औद्योगिक पार्क बनाया जाएगा। करीब 48 करोड़ रुपये के खर्च से एक भव्य औद्योगिक पार्क (एमएसएमई क्लस्टर) बनाने की मंजूरी शासन ने दे दी है। इस ज़मीन पर 8.5 करोड़ रुपये की देनदारी भी सरकार ने माफ कर दिया है। इस पार्क का ऑनलाइन शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। औद्योगिक पार्क बनने से जिले के विकास को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन

परदहां स्थित स्पीनिंग मिल दशकों से बंद चल रही थी। मिल बंद चलने से जिले के विकास गति पर असर पड़ रहा था। उद्यमियों की तरफ से दशकों से बंद पड़ी परदहां स्पिनिंग मिल चालू करने या मिल कैंपस को औद्याेगिक पार्क के रूप में विकसित किए जाने की मांग उठाई जा रही थी। शासन ने उद्यमियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए परदहां स्पिनिंग मिल की लगभग 70 एकड़ ज़मीन पर औद्योगिक पार्क बनाए जाने की स्वीकृति प्रदान की। करीब 48 करोड़ रुपये की लागत से भव्य औद्योगिक पार्क (एमएसएमई क्लस्टर) बनाया जाएगा। जिसमें 54 प्लॉट होंगे। इस ज़मीन पर 8.5 करोड़ रुपये की देनदारी भी सरकार ने माफ़ कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ऑनलाइन शिलान्यास किए जाने के बाद औद्योगिक पार्क बनाने की कवायद तेज हो गई है। शासन ने यूपीएसआईसी को कार्यदायी संस्था नामित किया है। कार्यदायी संस्था सड़क, नाली, सीवरेज, बाउंड्री आदि बुनियादी सुविधाएं विकसित करेगी। मिल कैंपस को औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित हो जाने से जहां युवाओं को रोजगार मिलेगा। वहीं हजारों लोगों को प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

इनसेट
बंद मिल कैंपस में स्थापित होंगी यूनिटें
मऊ। परदहां स्थित स्पीनिंग मिल की स्थापना वर्ष 1976 में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने की थी। उस जमाने में इस मिल की लागत छह करोड़ तक आई थी। इस मिल में स्थायी और अस्थायी लगभग पांच हजार से अधिक मजदूर कार्य करते थे। जबकि हजारों लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से फायदा मिलता था। मिल कैंपस में मेडिकल कॉलेज खोले जाने के मुद्दे पर उद्यमियों ने विरोध किया था। उद्यमियों की मांग पर शासन ने मिल कैंपस को औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने की मंजूरी प्रदान किया है। शासन की महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट से जिले के विकास को पंख लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
शासन स्तर से परदहां स्पिनिंग मिल कैंपस औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित होगा। शासन से बजट जारी होने के बाद कार्यदायी संस्था नामित कर दी गई है।
सगीर अहमद, सहायक उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग केंद्र, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed