फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Increased patients of viral fever, cold, cold in the district hospital

Mau News: जिला अस्पताल में वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम के बढ़े मरीज

Thu, 07 Sep 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Increased patients of viral fever, cold, cold in the district hospital
मऊ। लगातार चार दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव होने से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। सरकारी तथा निजी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पतालों में ज्यादातर वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीज आ रहे हैं। कृषि विशेषज्ञ मंगलवार को हुई बारिश खरीफ फसल के लिए अनुकूल बता रहे हैं। उधर बुधवार की सुबह नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद धूप छांव होता रहा। बीच-बीच में तेज धूप हो जाने से राहगीरों को परेशानी आकाश में हल्के बादल छाए रहे।
विज्ञापन

जिले की ततापमान पर नजर डाली जाए तो अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 79 प्रतिशत रही। 13 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। कई दिनों से मौसम में बदलाव होते रहने से सरकारी तथा निजी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। जिला अस्पताल में चार दिन पूर्व 800 से 950 मरीजों की ओपीडी होती थी। अब 1100 से 1200 तक हो गई है। इस संबंध में जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. शैलेश कुमार सिंह का कहना है कि मौसम में बदलाव होने से वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार आदि बीमारियों से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। चार दिन पहले 100 से 130 मरीज देख रहा था। अब 15 से 20 प्रतिशत मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

उधर मंगलवार को हुई बारिश खरीफ की फसल के लिए अनुकूल है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बारिश धान की फसल के लिए संजीवनी है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता का कहना था कि बारिश खरीफ की फसल के लिए अनुकूल है। खेत में नमी होने से धान की पैदावार अच्छी होगी। अरहर, ज्वार, बाजरा सहित अन्य फसलों के लिए भी लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed