फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In the present environment, Ayurveda is the center of hope for the whole world - Dr. GS Tomar

वर्तमान परिवेश में आयुर्वेद सम्पूर्ण विश्व की आशा का केंद्र-डॉ. जीएस तोमर

Fri, 29 Apr 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
In the present environment, Ayurveda is the center of hope for the whole world - Dr. GS Tomar
कोपागंज के लाड़नपुर स्थित बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज और हास्पिटल में ट्रांजिशनल करिकुलम कार? - फोटो : MAU
मऊ। राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय हड़िया, प्रयागराज के पूर्व प्राचार्य तथा प्रो. डा. जीएस तोमर ने कहा कि आयुर्वेद संपूर्ण विश्व की आशा का केंद्र है। दुनियाभर ने भारत की देन आयुर्वेद का लोहा माना है। इसमे किसी भी प्रकार साइट इफेक्ट नहीं होता है। वह नेशनल कमिशन फार इंडियन सिस्टम आफ मेडिसिन भारत सरकार के निर्देशन में बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एवं हास्पिटल, लाड़नपुर, कोपागंज मे नव-प्रवेशित बीएएमएस छात्रों के लिए ट्रांजिशनल करिकुलम कार्यक्रम के तीसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि इसमे किसी तरह की एंटी बायटिक का इस्तेमाल नही होता और इसमे पुरानी से पुरानी बीमारी का सफलता से इलाज होता है। हजारों वर्ष पूर्व महर्षि चरक ने आयुर्वेद के विषय मे जो शोध किया उसे आज विश्वविद्यालयों और मेडिकल कालेजों मे पढ़ाया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रामापुर प्रतापगढ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अवनीश पांडेय ने बताया कि आयुर्वेद के छात्रों को इस बात पर गर्व की अनुभूति होनी चाहिए कि वे हानिरहित चिकित्सा पद्धति से मानवता की सेवा करने जा रहें हैं। अध्यक्षता डायरेक्टर डॉ. मनीष कुमार राय ने की। प्राचार्य डॉ. एनके जायसवाल ने आभार जताया। इस दौरान डॉ. मनोज कौशल डॉ. आत्मानंद मिश्रा, डॉ. मुख्तार फैसल, डॉ. सुरेश यादव, डॉ. जेपी दूबे, डॉ. अर्चना, डॉ. प्रीती, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ.विजय यादव, डॉ. उपेंद्रनाथ, डॉ. आवेश, आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed