फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In an unknown condition, the laborer hanged his life

Mau News: अबूझ हाल में मजदूर ने फंदे से लटक कर दी जान

Fri, 26 May 2023 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
In an unknown condition, the laborer hanged his life
रेलवे के डाउन सिंक लाइन में वैगन केयर सेंटर यार्ड में काम करने वाली कंपनी के मजदूर ने लोहे के तार का फंदा बनाकर उसके सहारे लटक कर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वैगन केयर सेंटर के यार्ड में निजी कंपनी निर्माण कार्य करा रही है। इसी कंपनी में समरेंद्र कुमार सिंह (20) और उसका भाई अरविंद कुमार निवासी कांटापुरवा अमिरिति, सीतापुर पेंटर का काम करते थे। कंपनी ने यार्ड में ही लेबर रूम बनाया है। शुक्रवार को समरेंद्र 11 बजे साथी को कहकर रूम पर चला आया। दोपहर में एक बजे जब उसका भाई अरविंद लंच टाइम में आया तो रूम का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने शोर मचाया तो साथी श्रमिक पहुंचे। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो समरेंद्र लोहे के तार से झूल रहा था। उसे उतारा गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। युवक ने आत्महत्या क्यों कि इसको लेकर चर्चा है। गौरीशंकर चौहान के दो बेटे और दो बेटियों में समरेंद्र तीसरे नंबर पर था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। इस संंबंध में अलीनगर थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed