फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Importance of voting told to students in 20 colleges

Mau News: 20 महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को बताया मतदान का महत्व

Sat, 09 Dec 2023 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Importance of voting told to students in 20 colleges
मऊ। स्वीप कार्यक्रम के तहत नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए जिले के महाविद्यालयों, आईटीआई कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में अभियान चलाया गया। महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं, जिनकी आयु एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण होगी। उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फार्म भरवाया गया। इसके साथ ही उनके अधिकार तथा कर्तव्य के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

विशेष अभियान में जनपद की चारों तहसीलों के महाविद्यालयों सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में स्वीप योजना के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रमों के दौरान नोडल अधिकारियों ने नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उनका पंजीकरण करने तथा मतदान के महत्व को रेखांकित किया गया। विशेष अभियान के अंतिम दिन तहसील सदर अंतर्गत बिंदेश्वरी महाविद्यालय धवरियासाथ, कृषक महाविद्यालय कोरियापार, जगरूप यादव स्मारक विधि महाविद्यालय इंदारा, रामधन दामोदर महाविद्यालय कसारा में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

तहसील मुहम्मदाबाद गोहना अंतर्गत आरएएफ महिला महाविद्यालय शमशाबाद करहा, हरिपाल जी स्मारक महाविद्यालय दरौरा करहां, शांति सिंह महाविद्यालय भोपौरा, पीटी चंद्रिका स्मारक पूर्वांचल महाविद्यालय सूरहुपुर, तहसील मधुबन के अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय चक्र बसु नगर दरगाह, केशव माधव बैजनाथ महाविद्यालय चकविलयत दरगाह, श्री मनसा राम ब्रह्मा जी महाविद्यालय बहादुरपुर मर्यादपुर, रहमानिया डिग्री कॉलेज रोपनपुर हिसामपुर, मां विंध्यवासिनी शिक्षक सेवा ट्रस्ट महिला महाविद्यालय बंधनपुर सूरजपुर, शिवमंगल महिला महाविद्यालय परदा जमीन परदहां बेला सुल्तानपुर, तहसील घोसी के अंतर्गत महादेव रामसोच कृषक महाविद्यालय सिपाह इब्राहिमाबाद, बाबा थानीदास बालिका महाविद्यालय गोफा अमिला, मां बुद्धिमती महिला महाविद्यालय बरौना घोसी, रामकृष्ण महाविद्यालय बनगांव घोसी, राम लखन महाविद्यालय जामडीह, श्री शिव बाबा महाविद्यालय दादनपुर अल्लुपुर पिडसुई सहित 20 महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed