फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Immediately begin construction of the terminal

टर्मिनल का निर्माण तत्काल शुरू हो

Tue, 13 Jan 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 13 Jan 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Immediately begin construction of the terminal
रेल मंत्रालय द्वारा सुझाव-सलाह-शिकायत के तहत भाजपा नेता त्रिवेणी प्रसाद सराफ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को स्टेशन अधीक्षक से मिला।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा नेताओं ने स्थानीय सुविधाओं को लेकर रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मांग की मऊ में स्वीकृत टर्मिनल की धनराशि तत्काल अवमुक्त कराकर निर्माण शुरू कराया जाए।
विज्ञापन



कहा कि सप्ताह में दो दिन मऊ से चलाई जाने वाली दूरगामी ट्रेनों आनंद विहार, गोरखपुर पुणे एक्सप्रेस, गोरखपुर-कलकत्ता को प्रतिदिन चलाए जाने की मांग की।

गोरखपुर यशवंत नगर-चेन्नई एक्सप्रेस एवं कैफियात को वाया मऊ चलाए जाने की मांग की। मांग किया कि बालनिकेतन स्थित अंडर ब्रिज और ओवर ब्रिज न बनने के चलते मऊ का विकास अवरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ब्रिज न बन पाने के चलते मऊ शहर की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। संसाधन के अभाव व राजनैतिक उपेक्षा के कारण समूचा पूर्वांचल आपराधिक गतिविधियों का केंद्र बन चुका है।


 यहां का व्यवसायिक वातावरण उत्साहपूर्ण बनाने, यहां के बेरोजगारों को रोजगार मिले इसके लिए इन सुविधाओं का होना अनिवार्य है।

 कहा कि यहां से होकर जो भी एक्सप्रेस ट्रेन चलती हैं उनमें भीड़ को देखते हुए 10 बोगी बढ़ाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से संतोष वर्मा, पंकज सराफ, मनीष गुप्ता, मयंक गुप्ता, सचिन आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed