फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Illegal weapons recovered from the house of Mukhtar Ansari gang member

Mau News: मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्य के घर से अवैध हथियार बरामद

Tue, 10 Oct 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Illegal weapons recovered from the house of Mukhtar Ansari gang member
सरायलखंसी और कोपागंज पुलिस सहित स्वाट की टीम ने रविवार को मुख्तार अंसारी गिरोह के सक्रिय सदस्य और हत्या सहित कई अन्य संगीन मामलों नामजद पखईपुर कुशमौर गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह के घर पर छापेमारी कर उसके कमरे से अवैध हथियार बरामद किए। अरविंद इन दिनों सलाखों के पीछे है।
विज्ञापन

सरायलखंसी प्रभारी सौरभ राय ने बताया कि अरविंद सिंह एक शातिर किस्म का अपराधी है जो मुख्तार अंसारी गैंग आईएस 191 सरायलखंसी पर पंजीकृत है और सक्रिय सदस्य है। रविवार को बढुआ गोदाम में चौकी प्रभारी पिपरीडीह संतोष कुमार थाना प्रभारी कोपागंज और स्वाट प्रभारी प्रमोद कुमार के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि पखईपुर गांव निवासी अरविंद सिंह के घर उनके कमरे में मौजूद बक्से में असहले और एक डायरी बोरी में रखी गई है। पुलिस तुरंत अरविंद के घर पहुंसी और उसकी मां गुलाबी देवी और पिता बसावन सिंह से अरविंद के कमरे के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने कमरे में घुसकर बक्से की तलाशी ली तो उसमें एक 9 एमएम पिस्टल, दो मैंगनीज 9 एमएम, चार 9 एमएम कारतूस, एक तमंचा 315 बोर सहित एक डायरी और ड्राइविंग लाइसेंस मिला। डायरी में अरविंद सिंह गांव पखईपुर थाना सरायलखंसी और मोबाइल नंबर लिखा हुआ था साथ ही पैसे का लेनदेन लिखा था। बताया कि अरविंद के खिलाफ शहर, जनपद के अन्य थानाओं सहित गैर जनपद में हत्या का प्रयास, लूट और मारपीट के कुल 34 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें सरायलखंसी थाने में गैंगस्टर समेत 20 और अन्य थानों में 14 मुकदमे शामिल हैं।
विज्ञापन

इनसेट
हत्या के आरोप में जेल में हैं अरविंद
बढुआ गोदाम। पखईपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बीते 24 जुलाई की रात नौ बजे के करीब गांव निवासी अभिमन्यु सिंह 28 की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय युवक बिजली आने के बाद खेत में पानी चलाने के लिए टयूबवेल चालू करने गया हुआ था। मृतक के भाई संतोष सिंह की तहरीर पर मुख्य आरोपी अरविंद सिंह उसकी पत्नी ग्राम प्रधान संगीता सिंह, भाई भाभी अनिल सिंह और सीमा सिंह, भतीजा सूरज सिंह और भाई ओमप्रकाश सिंह को नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन हत्या में इस्तेमाल की गई नाइन एमएम पिस्टल के साथ अरविंद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed