फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Illegal cough syrup worth of many lakhs was hidden between sacks of potatoes in truck smuggler arrested

मऊ: ट्रक में आलू की बोरियों के बीच छिपा रखी थी लाखों की अवैध कफ सिरप, तस्कर गिरफ्तार

Fri, 29 Sep 2023 06:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Sep 2023 06:12 PM IST
सार

मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अदरी मोड़ के पास शुक्रवार को पुलिस ने एक ट्रक में लदी आलू की बोरियों के बीच छिपाकर रखा गया लाखों का कफ सिरप बरामद किया। कफ सिरप से संबंधित कोई भी कागजात ट्रक चालक के पास नहीं मिला। बरामद खेप की कीमत करीब 45 लाख आंकी जा रही है। 

विज्ञापन
Illegal cough syrup worth of many lakhs was hidden between sacks of potatoes in truck smuggler arrested
आलू की बोरियों के बीच छिपा रखी थी लाखों की अवैध कफ सिरप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अदरी मोड़ के पास शुक्रवार को पुलिस ने एक ट्रक में लदी आलू की बोरियों के बीच छिपाकर रखा गया लाखों का कफ सिरप बरामद किया। बरामद कफ सिरप को पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। कफ सिरप से संबंधित कोई भी कागजात ट्रक चालक के पास नहीं मिला। बरामद खेप की कीमत करीब 45 लाख आंकी जा रही है।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। एसओ सौरभ राय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि शराब की एक बड़ी खेप लेकर एक ट्रेलर निकलने वाला है। जिसके बाद सरायलखंसी पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इस बीच बिहार के नंबर प्लेट लगे ट्रेलर को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो चालक भागने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन


पुलिस ने 200 मीटर दूरी तक पीछा कर ट्रेलर को रोक लिया। ट्रक की तलाशी ली गई तो आलू की बोरियों में छिपाकर रखा गया 100 कार्टून फेंसिडिल कफ सिरफ बरामद हुआ। कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी जा रही है। ड्रग इंस्पेक्टर राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फेंसिडिल कफ सिरफ का ओवर डोज कर नशे में प्रयोग किया जाता है। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

200 बोरियों में 2 घंटे सर्च करने के बाद जब्त हुई दवा

ट्रेलर में बरामद दवा को तस्करों ने 200 से ज्यादा आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर रखा था। पुलिस को करीब दो घंटे इन दवाइयों के खेप को बाहर निकालने में लगा। इस दौरान पुलिस ने वाहन में रखा एक पश्चिम बंगाल का नबंर प्लेट बरामद किया। पूछताछ में चालक ने बताया की बिहार की सीमा में घुसते ही यह नंबर प्लेट लगा देता।

बैन है फेंसिडिल कफ सिरप

आलू की बोरी के नीचे कफ सिरप छुपा कर ले जाने के पीछे का उद्देश्य माना जा रहा है कि यह कफ सिरप बैन है। इसकी की जांच के लिए ड्रग्स इंस्पेक्टर को सूचना दी गई है। बताया गया कि बिहार में शराबबंदी के बाद बड़ी संख्या में लोग नशा के लिए कफ सिरप का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिस कारण दवा कारोबारी अन टैक्स पेड कफ सिरप बड़ी संख्या में चोरी-छिपे मंगाने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed