फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Anand Cricket Club defeated Star Eleven by 2 runs

Mau News: आनंद क्रिकेट क्लब ने स्टार इलेवन को 2 रनों से हराया

Sat, 12 Sep 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Anand Cricket Club defeated Star Eleven by 2 runs
नगर के भीटी में क्रिकेट मैच में खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
मऊ। नगर के भीटी स्थित वेदांत क्रिकेट क्लब के मैदान पर शुक्रवार को अंडर-14 की आनंद क्रिकेट क्लब आजमगढ़ और स्टार इलेवन क्रिकेट एकेडमी बरहलगंज टीम के बीच 35-35 ओवरों का मैच खेला गया। आनंद क्रिकेट क्लब ने यह मुकाबला 2 रनों से जीत लिया। आनंद क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 35 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 226 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कप्तान राहुल ने 46, कार्तिक यादव ने 39, सुमित यादव ने 25 और पुलकित चौहान ने 19 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्टार इलेवन की तरफ से कौस्तुभ राय ने 3, श्रीधर और राहुल शुक्ला ने 2-2, जबकि आरम्भ साहनी ने 1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

227 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार इलेवन की शुरुआत धीमी लेकिन ठोस रही। ओपनर दिव्यांशु यादव (49) और भीम यादव (35) ने टीम को मजबूत नींव दी, हालांकि इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और रन रेट का दबाव बढ़ता गया। निचले क्रम में दीपांशु ने 55 रनों की शानदार पारी खेलकर मैच में स्टार इलेवन की उम्मीदों को जीवित रखा। अंतिम ओवर की अंतिम गेंद तक चले इस मैच में जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी। दीपांशु ने 3 गेंदों पर 5 रन बनाकर मुकाबला बेहद करीब ला दिया, लेकिन दूसरा रन चुराने के चक्कर में वह रन आउट हो गए और स्टार इलेवन की पूरी टीम लक्ष्य से महज 2 रन दूर रह गई। आनंद क्रिकेट क्लब की ओर से किफायती गेंदबाजी करने वाले नीरज यादव (3 विकेट) को मैच का हीरो चुना गया। उनके अलावा सौरभ यादव ने भी 3 विकेट तथा कुलदीप सिंह और दीपक ने 2-2 विकेट चटकाए। मैच में आनंद और अमन ने अंपायरिंग तथा यश ने स्कोरिंग की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed