फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   If you do not reach the boarding station then your ticket will be cancelled after 15 minutes

Mau News: बोर्डिंग स्टेशन पर नहीं पहुंचे तो 15 मिनट बाद कैंसिल हो जाएगा टिकट

Sun, 23 Mar 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
If you do not reach the boarding station then your ticket will be cancelled after 15 minutes
मऊ। अब नई व्यवस्था के तहत यदि यात्री बोर्डिंग स्टेशन पर अपनी सीट पर नहीं पहुंचता है तो टीटीई सिर्फ 15 मिनट के बाद नॉट प्रेजेंट कर देगा, जिसके बाद टिकट कैंसिल हो जाएगा। टीटीई के ऐसा करते ही कैंसिल हुई सीट अपने आप ही प्राथमिकता के आधार पर ट्रेन की आरएसी या वेटिंग टिकट पर यात्रा कर रहे यात्री को मिल जाएगी।
विज्ञापन

सीट मिलने वाले यात्री को मैसेज से बर्थ नंबर और डेस्टिनेशन की जानकारी मोबाइल मिलेगी। इस व्यवस्था से वेटिंग और आरएसी टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी। अब ट्रेन में आरक्षण टिकट कराने वाले यात्रियों को यात्रा शुरू होने वाले स्टेशन से ही सीट पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन

पहले दो स्टॉपेज तक टीटीई यात्री का इंतजार करते थे। लेकिन टीटीई के काम को अब पूरी तरह से पेपरलेस कर दिया गया है। ऐसा एचएचटी (हैंड हेल्ड टर्मिनल) डिवाइस से हुआ है। डिवाइस का नया अपडेट आरएसी और वेटिंग टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बहुत से लोग वेटिंग टिकट पर सफर करते हैं, जिन्हें इमरजेंसी में कहीं आना जाना होता है, उन्हें इस व्यवस्था का लाभ मिलेगा। पहले बोर्डिंग स्टेशन के बाद ट्रेन में टीटीई सीट पर पहुंचकर यह जांचता था कि यात्री उसपर बैठा है या नहीं। यात्री अपने सीट पर मिलता था, तो टीटीई उसे प्रेजेंट कर देता था।

इस बीच वो सीट किसी और को नहीं दी जाती थी। दो स्टेशन बाद ही टीटीई किसी को सीट अलॉट करता था। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे ने देखा कि टिकट बुक कराने वाले यात्रियों के नहीं पहुंचने पर कई सीटें अंतिम स्टेशन तक खाली रहती थीं। बावजूद वेटिंग टिकट वाले यात्री खड़े होकर या नीचे बैठकर सफर करते थे। इनकी सहूलियत के लिए ऐसा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed