{"_id":"58ebc6744f1c1b6137cf590c","slug":"hundreds-of-wheat-wheat-harvest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकडों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैकडों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के चिउटीडांड गांव में शार्ट शर्किट से गेंहूं के खेत में लगी आग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना दोहरीघाट अंतर्गत क्षेत्र के हरधौली ताल जिसमें पड़ने वाली ग्राम सभा नवली, चुउटीडांड़, हरधौली, लामी, भैसाखरग व कादीपुर के ताल में सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे ट्रांसफार्मर की चिंगारी से आग लग गई। आग ने करीब दो घंटे तक तबाही मचाई। इसमें किसानों की सैकड़ों बीघा खड़ी गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने 100 नंबर पर डायल कर सूचना दी, लेकिन डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने पर गुस्साएं किसानों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी को रोक लिया वापस करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने ईंट पत्थर भी चलाए। थानाध्यक्ष के बीच बचाव पर मामला शांत हुआ।
आग लगने के बाद भयावह दृश्य देखकर कई गांव के लोगों में चीख पुकार मच गई। हर गांव से हजारों की संख्या में महिलाएं पुरूष आग पर काबू पाने के लिए घरों से बाल्टी लेकर निकल पड़े। आग बुझने के बाद करीब 12 बजे जैसे ही दमकल की गाड़ी पहुंची ग्रामीणों ने उसे दौड़ा लिया, लेकिन मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दोहरीघाट ने किसी तरह ग्रामीणों का गुस्सा शांत कराते हुए किसी तरह दमकल की गाड़ी को हटवाया। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने दर्जनभर लेखपालों को बुलाकर किसानों की जली हुई फसलों का तुरंत सर्वे कर रिपोर्ट बनाने का त्वरित आदेश दिया। कुल लगभग सौ किसानों की फसलें जलकर राख हुई है, जिसमें मुख्य रुप से भागवत वर्मा का सात बीघा, दलसिंगार यादव आठ बीघा, बिजयी राय का सात बीघा समेत रामप्यारे, आशीष, सूर्यनाथ, अरविन्द, अमरजीत, शेषनाथ राय, रामजीत, रामदुलारे, सिधारी, रघुवीर, स्नेही, पूजन, मिट्ठू, शीशा, रघुवीर, अरविन्द यादव आदि शामिल हैं।गोंठा के लोहारपुरा में भी शार्ट सर्किट से लगी आग से दस बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। जिसमें रामबिलास राय, रामजीत, रामअधार राय, गुड्डू समेत आदि लोगों के डंठल व गेहूं की फसलें जलकर राख हो गई।