फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   hospital

जिला अस्पताल कालोनी में बाहरियों का दखल

Fri, 06 Mar 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
hospital
मऊ। जिला अस्पताल कालोनी के आवासों में बाहरियों का दखल कायम है। यहां चिकित्सक और कर्मचारी न रह कर अस्थायी दुकानदार रह रहे। आवास में ही छोले-कुलचे और पकौड़ी-समोसे की दुकानें चल रही। इतना ही नहीं गैस सिलिंडरों का इस्तेमाल न कर यह अस्थायी कब्जाधारी बिजली हीटरों का उपयोग कर रहे। उधर, चिकित्सक और कर्मचारी किराए का मकान लेकर रहने को मजबूर हैं। हालांकि इस बारे में कई बार सीएमएस से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन नतीजा सिफर ही रहा है। जिला अस्पताल में तैनान चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को अस्पताल परिसर में आवास मुहैया कराने के लिए परिसर में कॉलोनी बनाई गई है, जिसमें करीब 96 आवास है। इन आवासीय कॉलोनी में करीब 40 फीसदी आवासों में बाहरी व्यक्ति किराए पर रह रहे। जो न तो चिकित्सक है न ही स्वास्थ्य कर्मचारी। नियमानुसार कॉलोनी में चिकित्सक, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, स्टॉफ नर्स, वार्ड ब्याय, एक्सरे टेक्नीशियन, डार्क रूम टेक्नीशियन आदि मेडिकल स्टॉफ रह सकता है। लेकिन कई मेडिकल स्टॉफ ने आवास को नियमानुसार अलाट कराने के बाद बाहरी व्यक्तियों को किराए पर दे दिया है। कॉलोनी निवासी तथा फिजिशियन डॉ. शैलेष कुशवाह, लैब टेक्नीशियन अविनाश सिसौदिया और पंकज यादव ने बताया कि कॉलोनी में बाहरी व्यक्तियों के आवास को लेकर काफी दिक्कतें आती है। यहां आवासों में इन लोगों ने अस्थायी दुकानें बना ली हैं। जहां छोले, कुलचे, समोसे और पकौड़ी बेची जाती है। ऐसे में कालोनी मे अनधिकृत लोगों का जमावड़ा रहता है। कहा कि सीएमएस को समस्या से अवगत कराया जा चुका है फिर भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed