फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   holi festival

फाल्गुनी गीतों पर खूब थिरके युवा

Thu, 24 Mar 2016 08:51 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Thu, 24 Mar 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
holi festival
होली
जिले के ग्रामीण इलाकों में भी होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने होली परंपरागत रूप से मनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। गांवों में हर लोगों को रंगों और गुलाल की होली खेलतेहुए देखा गया। साथ ही फाल्गुनी गीत गाती टोलियों में युवा खूब थिरके । कई जगहों पर होली मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। 
विज्ञापन

 


रतनपुरा संवाददाता के  अनुसार क्षेत्र के नगवा, बीबीपुर, गाढ़ा, रतनपुरा, मुबारकपुर, धर्मागतपुर,  गुलौरी, जोगापुर, दतौड़ा, खोहिया सहित  विभिन्न इलाकों में होली का पर्व  हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। 

विज्ञापन

 


हलधरपुरः विभिन्न गांवों में भी होली का पर्व हर्षोल्लास  के साथ मनाया गया। घोसीः तहसील मुख्यालय सहित ग्रामीण  अंचलों में भी होली का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया  गया। खास तौर से युवाओं में उत्साह देेखा गया। सड़कों पर झुंड में चल रहे  युवाओं में एक दूसरे के कपड़े फाडने की होड़ मची रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


इंदारा ः आपसी सौहार्द व उल्लास का पर्व होली क्षेत्र के  अलीनगर, इंदारा, बड़ा, कटवांस, खालिसपुर, कसारा, लैरोदोनवार और रइसा आदि  गांवों में परंपरागत ढंग से होली का पर्व मनाया गया।

 

पिपरीडीहः बढुआगोदाम, कहिनौर, पिपरीडीह, उस्मानपुर, खरगजेपुर तथा ओंहाइच सहित  विभिन्न गांवों में लोगों ने एक दूसरे को रंग व अबीर लगा कर त्योहार की  बधाई दिया। मुहम्मदाबादगोहना संवाददाता के अनुसार होली पर्व के अवसर  पर तहसील क्षेत्र के शहीद चौराहा, आदर्श नगर, बाजार चौक सहित सभी इलाको में  लोगों ने रंग व गुलाल खेल कर होली मनाई। 

 


मधुबन  संवाददाता  के अनुसार स्थानीय कस्बा सहित क्षेत्र के फतहपुर, मर्यादपुर, दुबारी,  मूड़ाड़ाड़, सुवाह, सिपाह सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में होली का पर्व  उत्साह से मनाया गया। शाम को लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर अबीर गुलाल  लगाकर होली की बधाई दी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed