फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   High tension wire above, children in panic below

ऊपर हाईटेंशन तार, नीचे दहशत में बच्चे

Sun, 11 Sep 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
High tension wire above, children in panic below
रतनपुरा ब्लाक के कड़ौरा गांव में दुर्घटना का दावत देता प्राथमिक स्कूल के उपर से गुजरा बिजली का ता - फोटो : MAU
मऊ। जिले के विभिन्न इलाकों के कई परिषदीय विद्यालयों की छत के ऊपर से तो कहीं परिसर से बिजली के हाईटेंशन तार गुजरे हैं। बिना किसी सुरक्षा जाल के विद्यालय भवनों के ऊपर से गुजरे बिजली के तार से हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। तेज हवा से स्पार्किंग होने लगती है। इससे शिक्षक तथा बच्चे दहशत में रहते हैं। अभिभावक भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने 43 विद्यालयों से हाईटेंशन तथा ट्रांसफार्मर को अन्यत्र स्थानांतरित कराने के लिए शासन को बजट के लिए प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न ब्लाक क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों के कैंपस से गुजरे हाईटेंशन तार को हटाने की कार्ययोजना तो बनाई जा रही है, लेकिन धरातल पर उतारी नहीं जा सकी है। परदहां विकास खंड क्षेत्र के कहिनौर स्थित कंपोजिट विद्यालय सहित विभिन्न इलाकों के विद्यालयों के कैंपस से हाईटेंशन लाइन के तार गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार प्राथमिक विद्यालय दशकों पुराने हैं, लेकिन बिजली के तार को हटाया नहीं जा सका है। विद्यालय में होने वाली प्रार्थना मजबूरन इसी हाईटेंशन लाइन के नीचे करानी पड़ती है। इसके चलते अध्यापकों के साथ ही अभिभावकों को अनहोनी की आशंका सताती रहती है।
विज्ञापन

रानीपुर : ब्लाक क्षेत्र के पिरुआ स्थित कंपोजिट विद्यालय के परिसर से हाईटेंशन गुजरे हैं। इसके साथ ही परिसर में ट्रांसफार्मर लगा है। इसी क्रम में क्षेत्र के काझा स्थित कंपोजिट विद्यालय काझा नंबर दो के कैंपस से हाईटेंशन तार गुजरे हैं। बिजली का तार किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। ग्रामीणों तथा स्कूल प्रशासन की तरफ से कई बार लिखित शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। बढुआ गोदाम : के प्राथमिक विद्यालय डुमरांव नंबर एक, प्राथमिक विद्यालय डुमरांव नंबर दो, उच्च प्राथमिक विद्यालय, इमिलियाडीह, उच्च प्राथमिक मुंगेसर, रकौली, बहरीपुर, कंपोजिट विद्यालय कहिनौर सहित विभिन्न इलाकों के परिषदीय विद्यालयों के परिसर से होकर विद्युत तार गुजरे हैं। तेज हवा बहने पर स्पार्किंग के दौरान शिक्षक तथा छात्र दहशत में रहते हैं। बिजली के तार विद्यालय परिसर में लगे पीपल के पेड़ के ऊपर से गुजरे हैं। इससे पेड़ की टहनियां तथा पत्ते हमेशा विद्युत तार से टकराते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत 26 जनवरी 2019 को कहिनौर गांव स्थित एक मान्यता प्राप्त विद्यालय के परिसर से गुजरे विद्युत तार से हुई स्पार्किंग के दौरान तीन बच्चे और एक शिक्षक झुलस गए थे। इसके बावजूद विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की शिकायत के बाद भी तारों को अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया जा सका है। पिपरीडीह : क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ओन्हाइच, प्राथमिक विद्यालय उस्मानपुर, प्राथमिक विद्यालय सहित विभिन्न विद्यालय के परिसर से गुजरे हाईटेंशन तार से शिक्षक तथा छात्र दहशत में जी रहे हैं।

जिले के 43 परिषदीय विद्यालयों के कैंपस से हाईटेंशन गुजरे हैं। हाइटेंशन तार तथा ट्रांसफार्मर को अन्यत्र स्थानांतरित कराने के लिए शासन को बजट के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। - अजीत तिवारी, जिला समन्वयक निर्माण, बेसिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed