फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Heat: 14 days ago, seven transformers were blowing up and now 15 transformers are blowing up every day

गर्मी : 14 दिन पहले सात तो अब प्रति दिन फुंक रहे 15 ट्रांसफाॅर्मर

Sun, 15 Jun 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Heat: 14 days ago, seven transformers were blowing up and now 15 transformers are blowing up every day
मऊ। गर्मी बढ़ने पर ओवर लोडिंग से ट्रांसफॉर्मर जल रहे हैं। जून के 14 दिन में 200 ट्रांसफाॅर्मर जल गए। मई में हर दिन ट्रांसफाॅर्मरों के फुंकने की संख्या पांच से सात तक थी, लेकिन अब यह पंद्रह से ज्यादा पहुंच रही है। ट्रांसफाॅर्मर जलने की समस्या सबसे ज्यादा मधुबन, दोहरीघाट और चिरैयाकोट क्षेत्र में है। जिले में लोगों को 49 उपकेंद्रों के माध्यम से बिजली की आपूर्ति की जाती है। विभिन्न क्षमता के 16 हजार से अधिक ट्रांसफॉर्मर लगे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था।बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पंखे, कूलर, एसी और फ्रिज का अधिक उपयोग कर रहे हैं, जिससे ट्रांसफॉर्मरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है और वह जल जा रहे हैं। वर्कशाप के एसडीओ शत्रुधन यादव ने बताया कि प्रतिदिन औसतन 12 से 15 ट्रांसफॉर्मरों के जलने की शिकायत वर्कशॉप में आ रही है। इसमें सबसे ज्यादा 25 केवीए के साथ 63 केवीए के ट्रांसफॉर्मर रहते हैं।
विज्ञापन

बताया कि ट्रांसफाॅर्मर फूंकने के मामलों में चिरैयाकोट, मधुबन, दोहरीघाट से ज्यादा शिकायतें आ रही है। बताया कि वर्कशॉप में प्रतिदिन 25 ट्रांसफाॅर्मर तैयार किए जा रहे हैं। जबकि 650 से ज्यादा ट्रांसफाॅर्मर जो अलग अलग क्षमता के हैं वह स्टोर करके रखे गए हैं। विभागीय आंकड़ों की माने तापमान बढ़ने से बिजली लोड में बढ़ रहा है। पांच जून तक बिजली की खपत 350 मेगावाट थी, जो अब 400 मेगावाट तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरलोड के कारण बार- बार बिजली ट्रिप कर जा रही है। वहीं, लो वोल्टेज के कारण बिजली के उपकरण भी नहीं चल रहे हैं। नगर में ही कई हिस्सों में शाम छह बजे के बाद हर पांच मिनट पर बिजली ट्रिप कर रही है। लो वोल्टेज की समस्या अलग ही बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed