{"_id":"655b85dbb5c7400c7d0c8296","slug":"healthy-baby-show-will-be-organized-in-district-womens-hospital-mau-news-c-295-1-mau1001-5234-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जिला महिला अस्पताल में होगा हेल्दी बेबी शो का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जिला महिला अस्पताल में होगा हेल्दी बेबी शो का आयोजन
विज्ञापन
मऊ। जनपद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के अंतर्गत जिला महिला अस्पताल में हेल्दी बेबी शो का आयोजन 22 नवंबर को होगा। इसमें माता-पिता और अभिभावक अपने एक वर्ष से तीन वर्ष के उम्र के बच्चों के साथ शामिल हाेंगे। इस हेल्दी बेबी शो में जच्चा एवं बच्चा के सभी टीकाकरण, वजन-ऊंचाई साथ छह माह तक स्तनपान, संस्थागत प्रसव है या नहीं इसको भी ध्यान में रखा जाएगा। सबसे स्वस्थ बच्चे और उनके माता पिता को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
सीएमओ डा. नंद कुमार ने बताया स्वस्थ बच्चा स्वस्थ समाज का निर्माण करता है। इसके जागरूकता के लिए जिला महिला अस्पताल में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य सेहत को लेकर एक हेल्दी बेबी शो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बच्चे के पोषण संबंधित स्वास्थ्य को की जांच की जाएगी। बच्चों के परिवार वालों को स्वास्थ्य और सही पोषण संबंधित जानकारी दी जाएगी।
जिला महिला अस्पताल की अधीक्षक डा. चंदा सिन्हा ने बताया कि बच्चों के पोषण के जागरूकता कार्यक्रम के तहत महिलाओं को उनकी सेहत और छोटे बच्चों की तंदुरुस्ती को लेकर जागरूक किया जाएगा। कुपोषण को किस तरह से खत्म किया जाएगा, इस पर भी जानकारी दी जाएगी। साथ ही इस कार्यक्रम के माध्यम से आम जनों को सही पोषण के बारे में बताया जाएगा। जिला महिला अस्पताल मैनेजर डा. मिथिलेश रस्तोगी ने बताया कि इस हेल्दी बेबी शो में एक वर्ष से लेकर तीन वर्ष तक के बच्चे शामिल होंगे। पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही इसमें प्रतिभा करने वाले अन्य सभी बच्चों को भी पुरस्कृत भी किया जाएगा।