फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   health workers in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में स्वास्थ्य कर्मी का मिला शव

Wed, 18 Aug 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
health workers in suspicious circumstances
हलधरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र चकरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी का शव बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनके ही घर में बिस्तर पर मिला। वह घर पर अकेला ही रहते थे, उनकी पत्नी गोंडा जनपद में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। सुबह पड़ोसी ने उनका शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घोसी तहसील के उमरपुर गांव निवासी 50 वर्षीय जितेंद्र पुत्र मुंशी चकरा के दौलतपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी गुड्डी देवी गोंडा जनपद में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। गुड्डी देवी गोंडा में ही रहकर नौकरी करती हैं। जबकि चकरा स्थित घर में जितेंद्र अकेले ही रहते थे। बुधवार की सुबह गुड्डी देवी ने जितेंद्र का फोन रिसीव न होने पर पड़ोसी को फोन किया। पड़ोसी ने मौके पर जाकर देखा तो जितेंद्र बिस्तर पर मृत पड़े थे। मृतक को दो पुत्रियां और दो पुत्र हैं। बड़ी पुत्री की प्रियंका की शादी हो चुकी है। जबकि छोटी पुत्री रिंकू मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। मृृतक की पत्नी गुड्डी देवी अपने दो पुत्रों के साथ गोंडा में रहती है। सूचना मिलने पर वह चकरा पहुंची। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ हलधरपुर निहार नंदन ने बताया कि प्रथम दृष्टया स्वभाविक मौत प्रतीत हो रहा है। लेकिन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed