फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   has been rewarded

सितार-ए-मऊ के खिताब से नवाजे गए 13 विशिष्ट लोग

Tue, 29 Sep 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 29 Sep 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
has been rewarded
एक शाम तालीम के नाम कार्यक्रम में मऊ निवासी अल्पसंख्यक समुदाय के 13 विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया। शिक्षा जगत के साथ ही अन्य क्षेत्रों में जनपद का नाम रोशन करने वाले इन लोगों को सम्मानित करने के लिए माइनारिटी स्टूडेंट फोरम मऊ के तत्वावधान सोमवार की देर शाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



नगर के छित्तनपुरा स्थित ईदगाह के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मऊ निवासी गाजीपुर जनपद के जिला जज शमशाद अहमद ने कहा कि मऊ में शिक्षा के प्रति जागरूकता है। इससे खुशी मिलती है। बस छात्र छात्राओं को विभिन्न पहलुओं से रूबरू होना आवश्यक है।
विज्ञापन



जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि शासन की ओर से शिक्षा की उन्नति के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। योजनाओं को सफल करने के लिये आवाम में जागरूकता की की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अल्पसंख्यक समुदाय के लिये शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। आयकर विभाग के उप निदेशक लियाकत अली आफाकी ने कहा कि छात्रों को अपने लक्ष्य तय करने से पूर्व  मुकम्मल रूप से योजना बनानी चाहिए।


आईएएस उमर फारूक, वरिष्ठ सर्जन डा. अबु जफर, वरिष्ठ मोटिवेटर जमील अंसारी, प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्यरत भाषा अधिकारी डा. अतहर अफजाल ने शिक्षा को जरूरी बताते हुए संस्थानों को शिक्षकों की नियुक्ति में मानक अपनाने की सलाह दी।


माइनारिटी स्टूडेंट फोरम मऊ के निदेशक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि सामाजिक एवं  शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाए बिना उन्नति संभव नहीं है। नगरपालिका अध्यक्ष शाहीना अरशद जमाल ने कहा कि सम्मेलन का बुनियादी मकसद है अल्पसंख्यकों को कैसे उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाए।



उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों को प्रशिक्षण एवं कुशल बनाने के लिए बेहतर प्लेटफार्म की जरूरत है। कार्यक्रम के संयोजक अध्यक्ष एएमयू एसोसिएशन मऊ सहाबुददीन इंजीनियर ने सभी के प्रति आभार जताया और एएमयू के पूर्व छात्रों ने तराना प्रस्तुत किया। मुफ्ती अनवर अली, शेख असद अल-आजमी ओजैर गिरहस्त ने संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed