फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Harvesting is happening for a week in Bindtolia village

बिंदटोलिया गांव में एक हफ्ते हो रही कटान

Mon, 31 May 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Harvesting is happening for a week in Bindtolia village
दुबारी (मऊ)। जिले में हुई भारी बारिश के बाद घाघरा नदी के उग्र होने से मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर बिशुनपुर के बिंटोलिया पुरवा में कटान जारी रहने के एक हफ्ता बाद भी कटान रोकने के लिए उपाय नहीं किया जा सका है। हालत यह है कि नदी कटान करत बिंदटोलिया गांव के बिल्कुल करीब आ गई है। इससे गांव के नदी में विलीन होने का खतरा बढ़ गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से 12.34 करोड़ की लागत से ड्रेजिंग डाईवर्जन चैनलाइजेशन परियोजना का कार्य ठप होने से गांव के लोग दहशत में जी रहे हैं। शिकायत के बाद भी विभाग द्वारा कटान रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाया जा सका है।
विज्ञापन

नदी कटान करते पुरवे से चार फीट का फासला रह गया है। कटान समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन की तरफ से मार्च 2021 में 12.34 करोड़ के लागत छह किमी लंबा और 30 मीटर चौड़ा और तीन मीटर ड्रेजिंग डाईवर्जन चैनलाइजेशन परियोजना स्वीकृत किया गया। जून 2021 में परियोजना को पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है। कार्यदायी संस्था उप्र पावर कार्पोरेशन लिमिटेड को जिम्मेदारी सौंपी गई है।चक्रवाती तूफान के चलते नदी का जल स्तर बढने के चलते गत 26 मई से परियोजना का कार्य ठप है।
विज्ञापन

नदी के कटान की तीव्रता तेज रहने से गांव के विलीन होने का खतरा बढ़ गया है। घाघरा में हो रही कटान से रामजीत सहानी, भुपेंद्र सहानी, धर्मेंद्र सहानी, रविंद्र सहानी, रामलाल सहानी, रामदेव सहानी, अजय सहानी, रामविलास, गोरख लाली सहित दर्जनों लोगों के आशियानों के नदी में विलीन होने का खतरा बढ़ गया है। इस बाबत उप्र पावर कारपोरेशन लिमिटेड के सहायक अभियंता दिलीप कुमार का कहना है कि चक्रवाती तूफान के चलते प्रोजेक्ट बंद चल रहा है। मौसम सामान्य होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 माह पूर्व बिंदटोलिया से पांच किमी दूर थी नदी
फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के धर्मपर बिशुनपुर गांव के बिंदटोलिया पुरवे से घाघरा नदी लगभग पांच किमी दूर थी। अब नदी बिंदटोलिया के करीब आ गई है। वर्ष 2019 से नदी ने कटान शुरू किया। लगभग ढाई किलोमीटर की लंबाई में कटान हर वर्ष हो रही है। अब तक लगभग दो हजार एकड़ उपजाऊ जमीन कट कर घाघरा में विलीन हो चुकी है। जबकि बिंदटोलिया गांव में कटान होने से पिछले वर्ष लगभग 50 परिवार बेघर हुए। जिसमें 30 कटान पीड़ितों को प्रशासन की तरफ से आवास के लिए जमीन आवंटित की गई। जबकि 20 परिवार आज भी प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed