{"_id":"65219ac0e40a1b81d9088e86","slug":"hard-work-of-lawyers-will-never-go-in-vain-justice-jyotsna-mau-news-c-295-1-svns1028-3429-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं की मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाएगी: न्यायमूर्ति ज्योत्सना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं की मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाएगी: न्यायमूर्ति ज्योत्सना
विज्ञापन
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन कर इलाहाबाद उच्च न्यायालय कि न्यायमूर्ति ज्योत्सना शर्मा और पूर्व अपर जिला जज उमाशंकर शर्मा का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमसुल हसन, जिला जज रामेश्वर, एडीजे अशोक कुमार, सीजेएम अनिल कुमार और डा. पीएल गुप्ता, महामंत्री हरिद्वार राय ने उन्हें स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
न्यायमूर्ति ज्योत्सना शर्मा ने कहा कि 20 वर्ष पूर्व जनपद में मेरी नियुक्ति हुई थी। सिविल जज के रूप में यहां बहुत कुछ सीखा। अधिवक्ता मेहनत कर अपनी बातें कोर्ट के समक्ष रखता है और विधि व्यवस्था देकर अपने तर्क को साबित करता है तो निर्णय अच्छा आता है। यहां जो प्रेम सम्मान यहां मिला उसका शब्दों में बखान करने से उसकी महत्ता कम हो जाएगी। कई जनपदों में नियुक्ति रही और उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति के रूप में कार्यरत हूं। यहां की स्मृतियां,आपका प्यार, स्नेह जो मेरे प्रति है,उसे संजोकर रखी हूं। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं को कानून की पुस्तक पढ़ने की सलाह दी। कहा कि युवा अधिवक्ता प्रत्येक दिन एक - दो घंटा पढ़ाई करें। अंत में उन्होंने सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
पूर्व अपर जिला जज उमाशंकर शर्मा ने कहा कि सेवा कर्तव्य से ऊपर होता है, जो हमेशा याद रखा जाता है। जो अधिकारी वादकारी की पीड़ा को समझ लेगा, न्यायालय में बैठकर न्याय कर सकेगा। दोषी को दंड देना न्यायिक अधिकारी का कर्तव्य, वही निर्दोष को न्याय देना भी न्यायाधीश का कर्तव्य है। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से युवा अधिवक्ताओं को प्रोत्साहित करने की सलाह दी। जिला जज रामेश्वर ने न्यायमूर्ति का जनपद में आगमन पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान एडीजे अशोक कुमार, सीजेएम अनिल कुमार, एसीजेएम कुमार मित्रेश सिंह कुशवाहा, लालजी पांडेय, राजेश राय,उपमन्यू राय आदि ने अपना विचार व्यक्त किया। इस दौरान गायक बृजेश पांडेय ने स्वागत गीत पेश कर लोगों का मनमोह लिया। कार्यक्रम में पूर्व महामंत्री सूर्यनाथ यादव, श्रीप्रकाश यादव, दारोगा सिंह, विनोद कुमार सिंह, जेएन द्विवेदी, राजेंद्र राय, लक्ष्मीकांत यादव, जितेंद्र कुमार पांडेय, हुमा सज्जाद, मानसिंह यादव, नागेंद्र राय, फूलबदन यादव, मनोज कुमार पांडेय, हरिनंदन चौहान, उदय प्रताप राय, इश्तेयाक अहमद, सदानंद राय, फतेहबहादुर सिंह सहित काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री हरिद्वार राय ने किया।