फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   hard work

सभी ने की कड़ी मेहनत

Sun, 19 Apr 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
hard work
मऊ। जनपद को अब तक कोरोना मुक्त बनाए रखने के पीछ़े आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा और एएनएम की कड़ी मेहनत है। लाकडाउन के समय जनपद की सीमाओं पर कड़ी चौकसी रखकर बाहर से आने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जो लोग बाहर से आए उनकी स्क्रीनिंग करके उन्हें स्क्रीनिंग कराकर क्वारंटाइन सेंटरों में रखा गया। उनकी नियमित जांच कराई गई सैंपल लिए गए। लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक किया गया। लाउक डाउन का उल्लंघन करने वालों के विरद्ध कठोर कार्रवाई की गई। इसी का नतीजा है कि मऊ जनपद अब तक कोरोना वायरस से मुक्त है। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी बताते हैं कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए शासन की गाइड लाइन को जिले में पूरी सख्ती से लागू किया गया। शहरी से लेकर ग्रामीएा क्षेत्रों में आंगन बाड़ी , आशा और एएनएम के माध्यम से एक एक परिवार की जांच कराई गई। इस अवधि में आहर से आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग कराकर यह सुनिश्चित कियाग या कि उन्हें क्वारंटाइन करने की जरूरत है अथवा नहीं। जिन्हें क्वारंटीन करने की जरूरत महसूस हुई उन्हें क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया। इस अवधि में मिले जमातियों को भी पूरी सख्ती से क्वारंटाइन कराया गया। लोगों को इम्युनिटी पावर बढ़ाने के देशी नुस्खे बताए गए और उन पर अमल करया गया। लोगों को बताया गया कि तुलसी , कालीमिर्च , अदरक और अजवाइन का काढ़ा पीने की सलाह दी गई। आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से लोगों को सहजन के लड्डू से लेकर विभिन्न व्यांजनों की सलाह दी गई। जिले की सभी सीमाओं को पूरी मुस्तैदी से सील किया गय। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन कराया जा रहा है। लोगों को तांबे और फूल के बर्तनों में पानी पीने के लिए प्रेरित किया गया।रोजाना लोगों के सैंपल भेजे जा रहे हैं। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर 28 दिन पूरी होने के बाद क्वारंटाइन सेंटरों से घर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed