फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hanuman devotees immersed in devotion

हनुमान की भिक्त में डूबे श्रद्धालु

Sat, 23 Apr 2016 12:20 AM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Sat, 23 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hanuman devotees immersed in devotion
हनुमान जी - फोटो : gettyimages
हनुमान जयंती के अवसर पर नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के मंदिरों में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया गया। श्रद्घालुओं के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो गया। 
विज्ञापन



नगर के हरिकेशपुरा, हट्ठीमदारी, आजमगढ़ मोड़, सहादतपुरा, बढ़ुआगोदाम सहित जिले के विभिन्न इलाकों के हनुमान मंदिरों में सुंदर कांड का पाठ किया गया। प्रात: काल से ही भक्त मंदिरों को सजाने में लगे रहे। फूलों से बजरंग बली का शृंगार किया गया।
विज्ञापन



श्रद्घालुओं की ओर से पवन पुत्र महावीर जी पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही हनुमान घाट स्थित  हनुमान मंदिर, बढुआगोदाम स्थित हनुमान मंदिर, दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर पर सस्वर सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि समग्र समाज के कल्याण व जनमानस में धार्मिक चेतना का प्रादुर्भाव करना ही उक्त आयोजन का मूल उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नाम के बिल्कुल अनुरूप संकट मोचन जी सभी के दुख राग, द्वेष तथा ईर्ष्या का पल भर में स्मरण मात्र से समाप्त कर देते हैं। घोसी संवाददाता के अनुसार घोसी क्षेत्र के खानपुर बुजुर्ग गांव में हनुमान मंदिर के प्रांगण में जागो  जगाओ सुंदर संसार बनाओ अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया।



इस अवसर पर अनिल मिश्र ने कहा कि जाति धर्म जोड़ो सारे संसार को एक परिवार बनाओ। तभी जिस धरती पर हमें अन्न जल आवास मिला है वह स्वर्ग बनेगी। कहा की हमें आनंद  स्वरूप भगवान सूर्य से सीखना चाहिए कि वह हमें बिना किसी भेदभाव के प्रकाश, धूप के रूप में जीवन शक्ति देता है। आज हमें सबको जोड़ना है। तभी धरती  स्वर्ग बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed