{"_id":"7eafe3bd2a387b55113eea06f97500fa","slug":"hand-wash-day-celebrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को सफाई से रहने की दिलाई शपथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को सफाई से रहने की दिलाई शपथ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के समस्त विकास खंडों में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत विश्व हैंड वाशिंग-डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को साबुन से हाथ धुलाकर स्वच्छता से रहने का संकल्प दिलाया गया।
विश्व हैंड वाशिंग डे के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत विकास खंड प्रेरकों द्वारा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को भोजन करने से पहले तथा शौच के बाद साबुन से हाथ धोने के बारे में बताया गया।
इस मौके पर बच्चों का हाथ धुलाई करके जागरूक किया गया। इस अवसर पर विकास खंड फतहपुर मंडांव के खंड प्रेरक विवेकानंद तिवारी, प्राथमिक विद्यालय उफरौली की प्रधानाध्यापक आराधना पांडेय, विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के खंड प्रेरक मंजू राजभर एवं प्राथमिक विद्यालय खलिसा के प्रधानाध्यापक प्रेम बालिका राय, विकास खंड कोपागंज के खंड प्रेरक संजीव सिंह तथा प्राथमिक विद्यालय रेवरीडीह की शिक्षक कमलाकांती राय ने बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
रतनपुरा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कइयां स्थित प्राथमिक विद्यालय में विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। विद्यालय के शिक्षक अंजनी सिंह ने बच्चों को स्वच्छता का महत्व तथा साबुन से हाथ धुलाई के महत्व के बारे में शीशे के गिलास में हाथ धुलवाकर बताया।
विद्यालय में कक्षा पांच के अमित कुमार, चौथी के देवेंद्र कुमार, तीसरे से सिमरन, कक्षा दो के विष्णु तथा पहली कक्षा के अमन को स्वच्छता सेनानी के पद से सम्मानित किया गया।
कोपागंज संवाददाता के अनुसार अनुसार विश्व ग्लोबल हैंड वाशिंग डे के अवसर पर महिला समाख्या की ओर से बबुनी की बगिया व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में हाथ धुलाई कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया।
इस दौरान विद्यालय की अध्यापिकाओं द्वारा छात्राओं को हाथ धुलाई के तौर तरीके के साथ साथ स्वच्छता के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कोपागंज के आवासीय विद्यालय बबुनी की बगिया में आयोजित कार्यक्रम में विभा व ममता यादव ने बच्चियों के साथ अपने हाथों की धुलाई कर हाथ धुलने के तौर तरीके को बताया।