फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hand pump was installed and the repair was paid in someone else's name.

Mau News: हैंडपंप लगा किसी और के नाम से मरम्मत का भुगतान कराया किसी दूसरे ने

Thu, 16 Nov 2023 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Hand pump was installed and the repair was paid in someone else's name.
घोसी ब्लॉक के ग्राम पंचायत इटौरा डोरीपुर में विकास कार्यों में धांधली की शिकायत पर बृहस्पतिवार को जिला सांख्यिकी अधिकारी ददन प्रसाद और अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग राम बली यादव टीम के साथ गांव पहुंचे। मनरेगा के तहत हुए निर्माण कार्यों में तमाम अनियमितताएं मिली। टीम ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दिया। गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा विकास कार्यों में 49 लाख रुपये की धांधली की शिकायत की गई थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला सांख्यिकी अधिकारी ददन प्रसाद और अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग राम बली यादव के नेतृत्व में दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर गांव में विकास कार्यों की जांच का निर्देश दिया। टीम ने सबसे पहले गांव में इंडिया मार्का हैडपंपों की मरम्मत की जांच की। टीम ने पाया कि हैंडपंप किसी और के नाम से लगा है, जबकि एक ही सत्र में मरम्मत की धनराशि किसी दूसरे नाम से भुगतान कराया गया है। मनरेगा के तहत चक रोड निर्माण कार्य में तमाम अनियमितता पायी गई। वहीं खडंजा, नाली, पोखरी और अन्य विकास कार्यों की जांच की। विकास कार्यों के अभिलेख नहीं मिलने पर टीम ने जांच जारी रखने को कहा। जिला सांख्यिकी अधिकारी ददन प्रसाद ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार विकास कार्यों में अनियमितता मिली है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed