{"_id":"58bb08784f1c1bc309830e6e","slug":"half-showing-tremendous-enthusiasm","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी आबादी में दिखा जबर्दस्त उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी आबादी में दिखा जबर्दस्त उत्साह
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Sun, 05 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
उत्साहित मतदाता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वो दिन गए जब आधी आबादी वोट देने में घर की चौखट लांघने से परहेज करती थी। लोकतंत्र के इस पर्व में शरीक होने की बेताबी को जागरूकता कहें या महिलाओं में अपने जनप्रतिनिधि चुनने के प्रति ललक लेकिन शनिवार को हुए मतदान में उनकी भागीदारी देखकर हर कोई दंग रह गया। जिले में लगभग 60 फीसदी वोट कराने में उनकी भी महत्वपूर्ण भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता है। हर बूथ पर महिला मतदाताओं की अलग कतार देखने से पता चलता था कि न सिर्फ छोटे और मध्यम परिवार बल्कि बड़े परिवारों की महिलाएं भी घर से वोट डालने के लिए उत्साहपूर्वक झुंड में मतदान केंद्रों तक पहुंची।
जिले में महिला मतदाताओं की संख्या 7.22 लाख से भी अधिक है। इस बार महिला मतदाताओं को भी मतदान के प्रति स्वीप आदि कार्यक्रमों से काफी जागरूक करने का कार्य किया गया था। इसका असर शनिवार को चारों विधानसभाओं में मतदान के दौरान देखा गया। कोई ऐसा बूथ न था, जहां पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की लाइन लंबी न रही हो। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोकतंत्र के इस पर्व में आधी आबादी ने न सिर्फ अपनी जिम्मेदारी निभाई बल्कि जिले में इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका भी अदा की। विधानसभावार महिला मतदाताओं पर नजर डाले तो मधुबन में एक लाख 71 हजार, घोसी में एक लाख 85 हजार, मुहम्मदाबाद गोहना में एक लाख 64 हजार व सदर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक दो लाख 15 हजार महिला मतदाता हैं।
इनमें मुस्लिम महिलाओं की संख्या अधिक है। लोकतंत्र के इस पर्व में बड़ी शिद्दत के साथ पर्दानशीं महिलाओं ने भी मतदान किया। घूंघट वाली महिलाएं भी अपने घर एवं पास पड़ोस की महिलाओं के साथ झुंड में मतदान के लिए निकली। जिले की चारो विधानसभा मधुबन, घोसी, सदर एवं मुहम्मदाबाद गोहना में महिलाओं में मतदान के प्रति उत्साह देखा गया। मतदान के दौरान सेल्फी को लेकर महिलाओं में दिवानगी देखने को मिली। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने भी खास ध्यान रखा था। बूथ पर केंद्रीय सुरक्षा बल की महिला सुरक्षाकर्मी न सिर्फ महिलाओं की सुरक्षा बल्कि उन्हें लाइन में लगवाकर उनका वोट भी शांतिपूर्ण ढंग से पोल कराने में मदद करती नजर आई।
विज्ञापन
उधर, विधानसभा चुनाव में महिलाओं का उत्साह ही कहा जाएगा कि यहां पिछले विस चुनाव से अधिक मतदान हुआ। ऐसे में चट्टी-चौपालों पर यह चर्चा शुुरू हो गई कि अब बाजी किसके हाथ लगेगी। लोगों का कहना है कि महिला मतदाताआें का उत्साह निश्चित ही चौंकाने वाला परिणाम सामने लाएगा।
कोपागंज ः विधान सभा घोसी के कोपागंज के प्राथमिक विद्यालय कोपा कोहना प्रथम ,सरस्वती शिशु मंदिर कोपागंज, बालवाणी केंद्र हिकमा गाड़ा पर सुबह से ही पर्दानशी महिलाओं की जबरदस्त भीड़ रही। सभी ने पूरे उमंग और उत्साह के साथ हाथों में पहचान पत्र लेकर अपने-अपने मत का प्रयोग किया। यहां पर वोटिंग में पुरुष मतदाता भी पीछे नहीं थे।
दोहरीघाटः दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सुबह से ही अपने मतदान को डालने के के लिए कतार में खड़े हो गए। महिलाओं ने लंबी लाइनों में खड़ी होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं बुजुर्ग महिलाओं, विकलांगों ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। जैसे- जैसे दिन चढ़ता गया मतदाताओं की संख्या बढ़ती गई। सुबह दस बजे तक 17 प्रतिशत, मध्याह्न 12 बजे तक 30 प्रतिशत, अपराह्न तीन बजे तक 46 प्रतिशत और पांच बजे तक 58 प्रतिशत मत पड़े।