फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Guide line

प्रदेश सरकार की गाइड लाइन आने तक ऐसे रहेंगी व्यवस्था: डीएम

Mon, 18 May 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Guide line
मऊ। चौथे लॉक डाउन के बाबत प्रदेश सरकार से सोमवार की देर रात तक गाइड लाइन आएगी, इस पर मंगलवार को जिले के अधिकारियों के संग बैठक कर निर्णय लिया जाएगा कि कानून व्यवस्था दुरुस्त रखते हुए कैसे बाजार खुले या फिर क्या रणनीति बनेंगी। नई व्यवस्था लागू होने से पूर्व अभी तक जो नियम चल रहा वह बरकरार रहेंगा। यह जानकारी जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए दी। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि एक व्यापारी नेता ने फर्जी बयान दिया, जो कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली और बाजार खोलने को लेकर भ्रामक सूचना के रुप में प्रसारित हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि ऐेसे लोगों के विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की घोषणा के बाद गाइड लाइन प्रदेश सरकार जारी करेंगी, हम लोग प्रदेश सरकार के मातहत है, ऐसे में प्रदेश सरकार की तरफ से तय किए गए नियम पर जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के संग बैठक कर उस पर मंथन और विचार विमर्श किया जाएगा। इसके बाद उसे जिल में लागू किया जाएगा। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि पूरी संभावना है कि मंगलवार की शाम तक स्पष्ट हो जाएगा कि क्या कैसे होगा। बोले जबतक नया आदेश जारी नहीं होता, अभी तक व्यवस्था जैसे चल रही वैसे ही आगे भी चलती रहेंगी। डीएम ने स्पष्ट किया कि लॉक डाउन के नियम का उलंघन करने वालों के साथ साथ भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्घ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed