फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Govardhan Pooja performed in a cheerful environment

हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में हुई गोवर्धन पूजा

Tue, 17 Nov 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Govardhan Pooja performed in a cheerful environment
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में गोवर्धन पूजा तथा भइया दूज का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक वातावरण में मनाया गया। सोमवार को भाई की मंगलकामना को लेकर बहनों ने व्रत रखा और भगवान गणपति की पूजा की। भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर बहनों ने उनके लंबी उम्र की मंगल कामना की। अधिकांश भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार भी दिया।
विज्ञापन

भइया दूज का पर्व भाइयों और बहनों के लिए सद्भावना बढ़ाने का दिन भी कहा जाता है। दीपावली के पर्व के बाद से ही बहनें इस पर्व की तैयारी में जुटीं थीं। सोमवार की सुबह ही बहनें निर्जला व्रत का संकल्प लिया और भगवान गणेश का पूूजन अर्चन कर भाइयों के लंबी उम्र की कामना भी की। साथ ही उनके आजीवन स्वस्थ रहने की प्रार्थना किया। भाइयों ने भी उनके रक्षा का संकल्प किया। इस दौरान अपूर्व उत्साह देखा गया। भाई को माथे पर टीका लगाकर आरती भी उतारी और उनका मुंह भी मीठा कराया।
विज्ञापन

उधर रविवार को गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाया गया। किवदंती के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजभूमि के लोगों से गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए कहा था। भगवान इंद्र ने किसी बात से क्रुद्ध होकर ब्रजवासियों पर कहर ढाना शुरू कर दिया था, तभी भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर रक्षा की थी। तभी से गोवर्धन पूजा शुरू हो गई। इसी मान्यता के तहत रविवार को नगर के भीटी, सहादतपुरा, मुंशीपुरा, ब्राह्मणटोला सहित दर्जनों मुहल्लों सहित जिले के मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी, मधुबन तहसील क्षेत्र सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने विधि विधान पूर्वक गोवर्धन पूजा की। साथ ही विभिन्न प्रकार के पकवान भी तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढुआगोदाम संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के ताजोपुर, बकवल, परदहां, सलाहाबाद सहित दर्जनों गांवों में महिलाओं ने गोलाकार आकृति बनाकर कथा सुनी और विधि विधान से गोवर्धन पूजा की। रानीपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पलिया, खुरहट, अमारी, अमरहट, सोनिसा, रानीपुर, काझा, खिरिया सहित विभिन्न इलाकों में गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाया गया। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पिपरीडीह, भार, रैकवारडीह, भार, सुअराबोझ, पिपरी खरगजेपुर सहित विभिन्न इलाकों में गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed