{"_id":"61f978ae539a38770f2ee451","slug":"goods-worth-two-lakhs-destroyed-due-to-fire-in-the-shop-mau-news-vns636491468","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में आग लगने से दो लाख के सामान जलकर नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में आग लगने से दो लाख के सामान जलकर नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के छपरा धूसर मे सोमवार की देर रात अबूझ हाल में केराने की दुकान में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान में रखे गए लगभग दो लाख के सामान जलकर राख हो गये। जानकारी के अनुसार गांव निवासी संदीप कुमार अपने घर पर किराना की दुकान चलाता है। रोज की भांति सोमवार की देर शाम दुकान बंद करके भोजन के उपरांत घर में सो रहा था। देर रात दुकान में दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में रखे गए सामान धू धू कर जलने लगे। दुकान स्वामी के शोर मचाने पर काफी ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और आग पर काबू पाने के लिए पानी, मिट्टी आदि फेंकना शुरू कर दिए। गांव के लोग जब तक आग पर काबू तब तक दो लाख के सामान जलकर राख हो गये।
वहीं, हलधरपुर थाना क्षेत्र के पिंडोहरी ग्राम पंचायत में रविवार की देर रात अज्ञात कारणों से एक रिहायशी मड़ई में आग लग गई। आगलगी की घटना में गृहस्वामी इसमें झुलस गया, वहीं हजारों का सामान जलकर राख हो गया। पिंडोहरी ग्राम पंचायत के भालूपुर पुरवा निवासी नितेश कुमार पुत्र सुंदर राजभर अपने परिजनों के साथ भोजन करने के बाद सोया हुआ था। इसी बीच देर रात करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से मड़ई में आग लग गई, इससे मड़ई में रखा सामान जलकर राख हो गया। आगलगी की घटना में नितेश झुलस गया, वहीं घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलने पर आज आपूर्ति निरीक्षक सौरभ सिंह उचित दर विक्रेता विमला देवी के साथ मौके पर पहुंचे, और पीड़ित परिवार को राशन सामग्री दी। संवाद