फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Golden card of only 4279 beneficiaries made in 12 days

12 दिन में बने महज 4279 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड

Wed, 18 May 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Golden card of only 4279 beneficiaries made in 12 days
परदहां ब्लाक में आयुष्मान पखवारा को लेकर कैंप में गोल्डेन कार्ड बनवाते लोग।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। आयुष्मान लाभार्थियों को योजना के तहत चलाए गए विशेष अभियान में 12 दिनों में महज 4279 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। अभियान चार से शुरू होकर 18 मई समापन बुधवार को संपन्न हुआ। जबकि जिले के 56 हजार से ज्यादा अंत्योदय कार्ड धारकों को योजना में शामिल किया गया। यह स्थिति उस समय है जब स्वास्थ्य विभाग विशेष अभियान चला रहा है। लेकिन विभागीय उदासीनता तथा मानीटरिंग न होने के चलते यह अभियान औपचारिकता बन कर रह गया। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य (आयुष्मान भारत) योजना में जिले के 56 हजार से अधिक अंत्योदय कार्ड धारकों को शामिल किया गया है। जिले में आयुष्मान मरीजों की संख्या एक लाख 87 हजार 552 तक पहुंच गई है। नए लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिले के सभी नौ ब्लाकों में विशेष अभियान के तहत गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा था। बुधवार को अभियान का समापन हो गया। आखिरी दिन महज 125 लाभार्थियों का ही गोल्डन कार्ड बन सका। वहीं पूरे अभियान में 4279 लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया गया। बताया कि अब तक आयुष्मान योजना के लाभार्थियों में से 1 लाख 84 हजार 833 का गोल्डन बनाया जा सका है। जिला समन्वयक डॉ. पीएन दुबे ने बताया कि अगर किसी लाभार्थी का गोल्डन कार्ड नहीं बना है तो वह अपने नजदीकी आयुष्मान मित्र या कॉमन सर्विस सेंटर पर आधार कार्ड की कॉपी के साथ पहुंचकर इसे बनवा सकता हैं। यह जिले के आठ सरकारी अस्पताल तथा नौ निजी अस्पताल में नि:शुल्क उपलब्ध हैं। 2018 से शुरू हुई इस सुविधा के तहत अब तक जिले में 8980 मरीजों का उपचार हो चुका है। गोल्डन कार्ड आयुष्मान मित्रों और कॉमन सर्विस सेंटर भी बना रहे हैं। लेकिन इन दिनों पोर्टल सही तरीके से न चलने से इसे बनाने में बाधा आ रही है। लाभार्थी केंद्रों पर पहुंच रहे तो पोर्टल न चलने की समस्या से उन्हें काफी इंतजार करना पड़ रहा है, कई तो काफी इंतजार के बाद बैरंग लौट जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed