फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Girls of Kasturba Residential School will learn computer

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्राएं सीखेंगी कंप्यूटर

Wed, 24 Aug 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Girls of Kasturba Residential School will learn computer
मऊ। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं अब कंप्यूटर शिक्षा में भी दक्ष बनेंगी। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को पांच-पांच लाख रुपया का बजट जारी किया गया है। पांच कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को मिलने वाली 25 लाख की धनराशि से स्कूलों में कंप्यूटर मंगाए जाएंगे। जिले के रानीपुर, मुहम्मदाबादगोहना, घोसी, कोपागंज, रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र में एक-एक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय है। इन स्कूलों में 100-100 छात्राएं हैं। यहां कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई होती है। इन छात्राओं को अब कंप्यूटर शिक्षा का व्यवहारिक ज्ञान भी मिलेगा। अभी तक इन्हें सिर्फ कंप्यूटर की जानकारी दी जाती थी। हर स्कूल में लैब बनेगी और इसमें छह-छह कंप्यूटर सेट लगाए जाएंगे। इस पर 4.50 लाख का खर्च आएगा। इसके अलावा 50 हजार रुपये से कंप्यूटर कक्ष की रंगाई- पुताई, विद्युत वायरिंग, ब्राडबैंड इंटरनेट या वाईफाई कनेक्शन, कंप्यूटर टेबल, कुर्सी आदि खरीदे जाएंगे। कंप्यूटर लैब की स्थापना के कार्य की निगरानी मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी। कमेटी के अध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी तथा संयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी होंगे। इसके अलावा एनआईसी के जिला सूचना अधिकारी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, जिलाधिकारी की ओर से नामित तकनीकी विशेषज्ञ व नामित एक अधिकारी के साथ ही बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक सदस्य होंगे। जिला समन्वयक प्रशिक्षण सीडी यादव ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में कंप्यूटर लैब की स्थापना किए जाने की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed