फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi Bypoll Samajwadi Party slogan is empty plot is ours Deputy CM Brajesh Pathak on Akhilesh Yadav

Ghosi Bypoll: "समाजवादी पार्टी का नारा है खाली प्लॉट हमारा है..." अखिलेश यादव पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Thu, 31 Aug 2023 06:17 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 31 Aug 2023 06:17 PM IST
सार

Ghosi By Election: मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए जुबानी जंग तेज हो चुकी है। गुरुवार को प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने घोसी क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन
Ghosi Bypoll Samajwadi Party slogan is empty plot is ours Deputy CM Brajesh Pathak on Akhilesh Yadav
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घोसी विधानसभा सीट का उपचुनाव बड़े दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। सत्तारूढ़ और विपक्ष दोनों ने ही चुनाव जीतने की जोर आजमाइश कर रखी है। गुरुवार को प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने घोसी क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान दोनों ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर रखा।

विज्ञापन


कोपागंज में मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव दलितों का शोषण करती है। उन्होंने कहा कि पहले गुंडाराज था। प्रदेश में माफिया राज करते थे। लेकिन भाजपा सरकार में माफिया कांप रहे हैं। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, प्लॉट और दुकान पर कब्जा करना उनके शासन काल की पहचान थी। कहा कि तब लोग कहने लगे थे कि समाजवादी पार्टी का नारा है, खाली प्लॉट हमारा है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। 

विज्ञापन

दलित महापुरुषों का अपमान करती है सपा 

कोपागंज स्थित बीएसएस कॉलेज में आयोजित सामाजिक समरसता सम्मेलन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा दलित हित नहीं बल्कि वोटों की राजनीति करना जानती है। सपा ने सदैव दलित समाज का अपमान किया है। उनके नेताओं को दलितों से नहीं सिर्फ उनके वोटों से मतलब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा दलित महापुरुषों का भी अपमान करती है। डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के लिए काम किया। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। भाजपा ने उनकी जन्मस्थली को तीर्थ स्थल घोषित किया एवं तमाम अन्य योजनाएं भी शुरू कीं। कार्यक्रम को कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही, नगरीय विकास मंत्री एके शर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने भी संबोधित किया।

सपा के राज में केवल सैफई का हुआ विकास: केशव प्रसाद मौर्या

Ghosi Bypoll Samajwadi Party slogan is empty plot is ours Deputy CM Brajesh Pathak on Akhilesh Yadav
केशव प्रसाद मौर्या - फोटो : अमर उजाला

घोसी के मानिकपुर हड़हुआ स्थित एक हॉल में सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि सपा के राज में मात्र सैफई परिवार का विकास हुआ। कहा कि भाजपा में पिछड़ो, अतिपिछड़ों का हित सुरक्षित है। सपा पिछड़े और अल्पसंख्यक का वोट तो लेती है लेकिन विकास सपा मुखिया अखिलेश यादव के परिवारिक कुनबे का हुआ। जबकि भाजपा ने पिछड़े समाज के साथ जरूरतमंदों के हितों की रक्षा और आर्थिक विकास के लिए बहुत कार्य किया।

बाकी दलों ने पिछड़ों, अतिपिछड़ों, दलितों, किसानों को मात्र वोट बैंक के रूप में प्रयोग कर बाद में मात्र अपना विकास किया। कहा कि आज यादव, पिछड़े, पसमांदा मुस्लिम समाज भाजपा के साथ है। दानिश आजाद के नेतृत्व में पासमांदा मुस्लिम समाज और यादवों के साथ के चलते रामपुर के साथ ही आजमगढ़ के चुनाव को जीते। घोसी में भी भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान भारी मतों से जीतेगें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed