फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi Bypoll Om prakash Rajbhar roared from stage in front of CM Yogi Rally

Ghosi Bypoll: 'किसी की औकात नहीं जो घोसी में...' सीएम योगी के सामने मंच से ओमप्रकाश राजभर ने भरी हुंकार

Sat, 02 Sep 2023 07:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 02 Sep 2023 07:09 PM IST
सार

Ghosi Bypoll: घोसी में सीएम योगी की जनसभा से पहले सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व  पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को निशाने पर रखा। 

विज्ञापन
Ghosi Bypoll Om prakash Rajbhar roared from stage in front of CM Yogi Rally
घोसी में जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घोसी उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले सहयोगी दल सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व  पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने स्वागत भाषण दिया। इसमें उन्होंने स्थानीय लहजे का प्रयोग किया और महफील लूट ली। राजभर ने समाजवादी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर व्यंग्य वाण छोड़े। घोसी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत का दावा करते हुए यहां तक कह दिया कि किसी की औकात नहीं जो यहां एनडीए प्रत्याशी को हरा दे। कहा कि दारा सिंह चौहान 50 हजार वोट से जीतेंगे मंच पर मौजूद सीएम योगी ओपी राजभर की बातों को ध्यान से सुनते रहे।

विज्ञापन


सुभासपा अध्यक्ष ने अखिलेश यादव का बिना नाम लिए कहा कि बड़का नेता घोसी आए थे रैली करने के लिए तो मैनपुरी से भीड़ लेकर आए थे। बड़का-बड़का बात हवा में कर गए। कहा की इस बार उनको ही (अखिलेश यादव) को मैनपुरी पहुंचा देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज सीएम योगी की रैली नहीं बल्कि रैला है।

विज्ञापन

भाजपा के मजबूत गठबंधन से घबराई सपा बना रही बहाने

दावा किया कि जनसभा में उमड़ी भीड़ घोसी विधानसभा की है। किसी दूसरे विधानसभा या जिले की नहीं है। कहा कि सुभासपा, निषाद पार्टी और अपना दल के साथ भाजपा के मजबूत गठबंधन के प्रति जनता के झुकाव से सपा घबरा गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मऊ दंगा, रामभक्तों पर गोली चलाई....सपा पर भड़के सीएम योगी, बोले- अब माफिया मांग रहे जान की भीख

Ghosi Bypoll Om prakash Rajbhar roared from stage in front of CM Yogi Rally
घोसी की जनसभा में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

आज की तारीख में सभी लोग कमल के साथ में हैं। यहां लड़ाई में सपा ने अभी से हार स्वीकार कर लिया है। इसके बाद राजभर ने इशारों में शिवपाल सिंह यादव पर तंज कसा। कहा कि सपा अभी से आरोप लगा रही है। चुनाव में हार के बाद ईवीएम पर ठिकरा फोड़ेंगे। लेकिन ये बात उन्हें मान लेनी चाहिए कि जनता उनको वोट नहीं दे रही है। 

सपा सरकार में खाली प्लॉट पर कब्जा होता था

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार में बगैर किसी भेदभाव के सभी को लाभ मिला है। सपा सरकार में खाली प्लॉट पर कब्जा होता था। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानी का चुनाव लड़ते हैं उसी प्रकार सभी को घर से निकलकर मतदान करना है। वहीं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा पिछड़ों का अधिकार लूटने वालों को हम कभी नहीं माफ करेंगे।

सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह का नाम लेकर कहा कि वो फूलन देवी की हत्या पर जश्न मना रहे थे। कहा कि सपा सरकार में निषाद राज का झंडा लगाने पर पुलिस डंडे बरसाती थी। सपा और बसपा राज में निषादों को फंसाने के काम किया गया। भाजपा निषादों का सच्चा साथी है।

उत्साहित दिखे गठबंधन पार्टी के कार्यकर्ता

जनसभा स्थल पर उमड़ी भीड़ में भाजपा से अधिक सहयोगी दलों सुभासपा और निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं की भीड़ रही। इनके झंडा बैनरों की भरमार रही। भाजपा और सुभासपा का झंडा लगा बुलडोजर आकर्षण रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed