{"_id":"5d90fee08ebc3e93a84469eb","slug":"ghosi-by-election-vijay-rajbhar-bjp-and-sudhakar-singh-sp-candidate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घोसी उपचुुनावः भाजपा ने विजय राजभर तो सपा ने सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोसी उपचुुनावः भाजपा ने विजय राजभर तो सपा ने सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा
Mon, 30 Sep 2019 12:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मऊ जिले की घोसी विधानसभा के होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने पूर्व सभासद विजय राजभर पर दांव खेला है। वहीं सपा से घोसी विधानसभा क्षेत्र क्षेत्र के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए सुधाकर सिंह इसके पूर्व दो बार विधायक रह चुके हैं।
जानिए कौन हैं भाजपा प्रत्याश विजय राजभर
सब्जी विक्रेता के पुत्र पूर्व सभासद विजय राजभर पर दांव खेला है। रविवार को जारी सूची में विजय राजभर को प्रत्याशी बनाया गया है। बताते चलें विजय राजभर मूल रूप से मऊ शहर के सहादतपुरा मोहल्ले का निवासी है। इनके पिता नंदलाल राजभर आजमगढ़ मोड़ स्थित ओवर ब्रिज के नीचे सब्जी की दुकान लगाते हैं।
वर्ष 2015 में डीसीएसके महाविद्यालय से स्नातक करने के बाद विजय राजभर पूरी तरह से भाजपा की राजनीति करने लगे। इस दौरान दुर्ग विजय राय जब जब जिला अध्यक्ष बने तो उन्होंने अपनी जिला इकाई में विजय राजभर को महामंत्री का दायित्व सौंपा। तब से विजय राजभर भाजपा की राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हुए। बताते चलें विजय राजभर वर्ष 2012 की नगर पालिका चुनाव में सहादतपुरा मोहल्ले से निर्दलीय सभासद निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वर्ष 2015 में विजय की सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें नगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा। नगर अध्यक्ष भाजपा रहने के दौरान विजय राजभर दुर्गा पूजा महासमिति मऊ के महामंत्री भी रहे, 31 वर्षीय विजय राजभर का पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक नहीं है, इसके बाद भी भाजपा ने घोसी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में विजय राजभर को चुनाव मैदान में उतारा है।

दो बार विधायक रहे चुके हैं सपा के सुधाकर सिंह
सुधाकर सिंह, सपा प्रत्याशी, घोसी विधानसभा।
सपा से घोसी विधानसभा क्षेत्र क्षेत्र के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए सुधाकर सिंह इसके पूर्व दो बार विधायक रह चुके हैं। घोसी तहसील क्षेत्र के मदापुर गांव निवासी सुधाकर सिंह नत्थूपुर विधानसभा क्षेत्र से 1997 में सपा से विधायक चुने गए थे। 2012 में घोसी विधानसभा क्षेत्र से सपा से चुनाव लड़े और विजयश्री हासिल किए।
सुधाकर सिंह को विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के आरोप में एक बार पार्टी से निष्कासित किया गया था दूसरी बार भी इन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित किया गया था। 2012 में इन्हें फिर से फिर से पार्टी में वापस ले लिया गया और उसी वर्ष हुए चुनाव में इन्हें घोसी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया । 2017 में इन्हें फिर से टिकट दिया लेकिन यह भाजपा के फागू चौहान से हार गए ।