फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Gangster action against four involved in criminal incidents

Mau News: आपराधिक घटनाओं में लिप्त चार के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

Wed, 22 Mar 2023 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Gangster action against four involved in criminal incidents
लूट, छिनती और हत्या का प्रयास आदि घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग के चार सदस्यों के खिलाफ मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

इस संबंध में मुहम्मदाबाद गोहाना कोतवाली प्रभारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान पता चला कि आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी रामचंद्र यादव का एक सक्रिय गिरोह है। यह गिरोह क्षेत्र में तमाम समाज विरोधी घटनाओं को अंजाम देता है तथा इनका क्षेत्र में काफी भय एवं आतंक है।
विज्ञापन

पुलिस तफ्तीश में रामचंद्र यादव के गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी की गई तो जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कपारगढ़ निवासी लालू यादव के अलावा अमित यादव निवासी मोइनाबाद थाना मुबारकपुर और मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के रघौली गांव निवासी विजय का क्षेत्र में आतंक होना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गैंग पर मुहम्दाबाद गोहना कोतवाली में हत्या का प्रयास, लूट छिनैती और गैंगस्टर आदि की घटनाओं में पहले भी मुकदमा दर्ज है। ऐसे में क्षेत्र में इनके भय और आतंक को देखते हुए इनके खिलाफ गैंगस्टर लगाया जाना जनहित में और क्षेत्र में अमन शांति के लिए आवश्यक है। रामचंद्र यादव, लालू यादव और विजय के खिलाफ गिरोहबंद अधिनियम में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed