{"_id":"5e9c5bd48ebc3e77392210a4","slug":"frist-corona-positive-case-stir-in-kopaganj-mau196","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ के कोपागंज मे मिला जिले का पहला कोरोना पॉजीटिव मरीज, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ के कोपागंज मे मिला जिले का पहला कोरोना पॉजीटिव मरीज, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। कोपागंज में रविवार को जिले का पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद स्वास्थ्य टीम के साथ डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और एसपी अनुराग आर्य कोपागंज के दोस्तपुरा मुहल्ला पहूंचे। प्रशासन ने मुहल्ले को सील कर दिया है।
विज्ञापन
कोपागंज नगर पंचायत के दोस्तपुरा मुुहल्ले का 17 वर्षीय युवक मोहम्मद मजहरुल इस्लाम पुत्र मो. मुमताज बीते मार्च माह में जमात के साथ देवबंद सहारनपुर गया था। देवबंद से युवक 29 मार्च को लौटा। इस दौरान 84 लोगो को फातिमा स्कूल में क्वारंटीन किया गया। युवक सहित 32 लोगो को होम आइसोलेशन में रखा गया था। बीते 14 अप्रैल को जौनपुर जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए पत्र के आधार पर, डीएम मऊ ने क्वारन्टीन किए गए 84 लोगो की पुनः जांच कराई, साथ ही होम आइसोलेशन में रखे गए युवक सहित अन्य को क्वारंटीन कर उनके सैम्पल जांच के लिए भेजा। 15 अप्रैल को भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट रविवार को आई। इसमे युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन-स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मरीज को एंबुलेंस से आजमगढ़ मेडिकल अस्पताल भेजा गया। साथ ही डीएम-एसपी, सीएमओ सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की।
विज्ञापन