फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fraud of Rs 32 lakh from a saree businessman by creating fake GST account, case registered

Mau News: फर्जी जीएसटी अकाउंट बनाकर साड़ी व्यवसायी से 32 लाख की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

Mon, 07 Oct 2024 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 32 lakh from a saree businessman by creating fake GST account, case registered
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक साड़ी व्यवसायी के जीएसटी खाते में फर्जी जीएसटी अकाउंट बनाकर 31.39 लाख रुपये की हेरा फेरी की गई।व्यापारी ने धोखाधड़ी करने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। इस संबंध में अमन गुप्ता की तहरीर पर रविवार को आरोपी विवेक मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्जकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के भूइलीपुर मोहल्ला निवासी अमन गुप्ता ने बताया कि उसका साड़ी और कपड़े का प्रतिष्ठान है। प्रतिष्ठान में जीएसटी की देखरेख करने के लिए उसने देवकली गांव निवासी विवेक मिश्रा को रखा था। आरोप लगाया कि विवेक मिश्रा ने कूटरचित तरीके से व्यापारी की फर्म की जगह अपने नाम से फर्जी जीएसटी खाता तैयार कर इसमें 31.93 लाख रुपये की हेरा फेरी कर ली। आरोपी फर्जी हस्ताक्षर बनाकर फर्जी एग्रीमेंट के माध्यम से धोखाधड़ी कर रहा था। इस दौरान जीएसटी में समस्या आने पर जब व्यवसायी ने खाते की जांच किया तो इस फर्जीवाड़ा की जानकारी हुई। इसको लेकर आरोपी से पूछताछ किया तो उसने अपनी गलती मानते हुए जीएसटी खाते में शेष बची रकम 14.93 लाख रुपये वापस करने की बात स्वीकार की और उसके लिए आईसीआईसीआई बैंक का दो चेक व्यापारी को दिया। अमन ने भुगतान के लिए चेक बैंक में जमा किया तो बैंक कर्मचारियों द्वारा खाता काफी दिनों से बंद होने की बात कही गई। अमन का आरोप है कि इस संबंध में जब आरोपी से पूछताछ की गई उसने पैसा भूल जाने की बात कहते हुए व्यवसायी को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed