फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   fraud case against the operator of illegal hospital

अवैध अस्पताल के संचालक पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Sun, 09 Oct 2022 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
fraud case against the operator of illegal hospital
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे अवैध अस्पतालों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई को लेकर गंभीर है। रविवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने संचालित हो रहे अवैध अस्पताल के संचालक पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेश अग्रवाल ने बताया कि स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक महिला का प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद नवजात शिशु को अंडरवेट मिलने पर उक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। उक्त अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन और कागजात के ही संचालित किया जा रहा है। अस्पताल का न तो सीएमओ कार्यालय में कोई रजिस्ट्रेशन है और न ही कोई विशेषज्ञ चिकित्सक है। महिला के ससुर बंदी घाट निवासी सीताराम राजभर की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई जांच में वहां अस्पताल का संचालन होना पाया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट सदर की जांच आख्या के बाद रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेश अग्रवाल ने संचालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed