फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four million trees planted by Glee

उल्लास से रोपे चार लाख पौधे

Mon, 11 Jul 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 11 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Four million trees planted by Glee
पौधरोपण
एक दिन में प्रदेश में पांच करोड़ पौधे लगाकर विश्व कीर्तिमान बनाने की दौड़ में जनपद भी पीछे नहीं रहा। पूरा प्रशासनिक अमला, चार हजार मजदूर, विभिन्न प्रकार के संसाधन सहित स्वयंसेवी संगठन एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राएं सहित शिक्षक भी इस अभियान में जुट गए। सोमवार की सुबह परदहां मिल के समीप रेलवे लाइन के किनारे खाली पड़ी 8 एकड़ की भूमि पर पहले से ही खोदे गए गड्ढों में पौधरोपण का शुभारंभ जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं नोडल अधिकारी मुख्य वन संरक्षक अधिकारी अवनी कुमार ने किया। इसके बाद सभी लोग पौधों को लगाने में जुट गए।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री के  ड्रीम प्रोजेक्ट सम्पूर्ण प्रदेश में 11 जुलाई 2016 को एक दिन में 5 करोड़  पौधों का रोपड़ करके विश्व रिकार्ड स्थापित करने के क्रम में वन विभाग ने सोमवार को जिले के 136 स्थानों पर 392798 पौधों का रोपड़ किया गया।
विज्ञापन



कार्यक्रम की शुरूआत पौधरोपण कर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि स्वास्थ्य के लिए पर्यावरण एवं जीवन व्यतित करने के लिए पेड़-पौधों का  लगाना अति आवश्यक है। इसलिए हर व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। कहा कि पेड़ पौधे धरा सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। बिना पेड़ पौधे के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। मनुष्य या जीव जंतु को जो भी आक्सीजन मिलता है वह पेड़ पौधों के माध्यम से ही मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेड़ ना सिर्फ हमें प्राणदायक आक्सीजन देते हैं बल्कि कार्बनडाई आक्साईड जैसी विषैली गैस भी अवशोषित करते हैं। इससे पर्यावरण में संतुलन बना रहता है। शासन स्तर से नोडल अधिकारी बनाए गए अवनी  कुमार  मुख्य वन संरक्षक अधिकारी ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश को विश्व कीर्तिमान में शामिल करने के लिए किया जा रहा है। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed