फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four injured in fight over farmland dispute

खेत की मेड़ के विवाद में मारपीट , चार घायल

Mon, 30 Nov 2020 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Four injured in fight over farmland dispute
घोसी (मऊ)। कोतवाली क्षेत्र के परवेजपुर गांव में रविवार को खेत की मेड़ काटने के विवाद में दो पट्टीदारों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से दो महिलाओं सहित चार लोग जख्मी हो गए। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्रमोद यादव और सोनमती देवी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परवेजपुर निवासी शोभा यादव का शिवकुमार यादव से खेत के मेड़ का विवाद चल रहा था। जिसको लेकर रविवार की सुबह मारपीट में प्रमोद यादव (24), सोनमती (60) पत्नी शोभा यादव, शोभा यादव (65), रंजना यादव (21) घायल हो गए। मारपीट के दौरान प्रमोद यादव बेहोश हो गया। इन चारों घायलों को प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर चोट के चलते चिकित्सकों ने प्रमोद यादव एवं सोनमती यादव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने विनोद यादव की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed