Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four injured in collision between a motorcycle and a bicycle; two in critical condition

Mau News: बाइक और साइकिल की टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर

Tue, 24 Nov 2026 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Four injured in collision between a motorcycle and a bicycle; two in critical condition
हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा ब्लाक के नगवां  चौहान बस्ती के सामने सड़क दुर्घटना में क्षतिग्र
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा विकास खंड के नगवा चौहान बस्ती के पास सोमवार शाम लगभग सात बजे एक हादसा हुआ। बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो युवकों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि जानकारी के अनुसार दतौड़ा निवासी शैलेश चौहान और धनंजय चौहान बीबीपुर से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी रतनपुरा से आ रही साइकिल सवार दो युवतियों, निधि और सुलेखा से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवकों को गंभीर चोटें आईं, जबकि साइकिल सवार दोनों युवतियों को भी चोटें आईं। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगापुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद निधि और सुलेखा को मामूली चोटें होने के कारण उपचार देकर छुट्टी दे दी, जबकि शैलेश चौहान और धनंजय चौहान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed