फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four counters have been created for admission to collectorate

कलेक्ट्रेट पर परचा दाखिला के लिए बनाए गए हैं चार काउंटर

Fri, 16 Apr 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Four counters have been created for admission to collectorate
मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत सदस्य पदों के प्रत्याशी शनिवार और रविवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। निर्वाचन विभाग की ओर से इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कलेक्ट्रेट में प्रत्याशियों को आने और जाने के लिए अलग-अलग रास्ते तय किए गए हैं। कलेक्ट्रेट में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक के लिए बैरिकेडिंग की गई है। व्यापक सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। नामांकन के लिए यहां पर चार काउंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए एक प्रत्याशी अपने साथ केवल एक प्रस्तावक और एक वकील या अन्य सहयोगी ले जा सकता है। इसके अलावा प्रत्याशी के साथ कोई अन्य अंदर नहीं जा सकता है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए हो रहे 34 सीटों के प्रत्याशियों का नामांकन कलेक्ट्रेट में होना है। इसके लिए चार एआरओ की तैनाती की गई है। इन चार काउंटरों पर सुबह आठ बजे से पांच बजे तक नामांकन हो सकेगा। नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के समर्थक अंदर नहीं जा सकेंगे। केवल एक प्रस्तावक और एक अधिवक्ता अथवा कोई अन्य एक सहयोगी को प्रत्याशी के साथ अंदर जाने की अनुमति होगी। बाहरी लोगों का प्रवेश रोकने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग की गई है। नामांकन स्थल के बाहर सुरक्षा व्यस्था के लिए फोर्स की तैनाती की जाएगी। नामांकन सहित अन्य प्रक्रियाओं के प्रभारी मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज ने बताया कि नामांकन के लिए सारे पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। नामांकन के लिए चार काउंटर बनाए गए हैं। जहां प्रत्याशी नियत समय तक नामांकन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed