फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Found on opposition honorarium

विरोध पर मिला मानदेय

Mon, 21 Mar 2016 11:53 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Mon, 21 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Found on opposition honorarium
मानदेय के लिए मांग करते रोजगार मित्र
ब्लाक के विभिन्न गांवों में कार्यरत रोजगार सेवकों को पिछले 14 महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा था। मानदेय के लिए रोजगार सेवक कई बार खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों से गुुहार लगा चुके थे, लेकिन कहीं भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी।
विज्ञापन


 

अधिकारियों की लापरवाही से आखिरकार रोजगार सेवकों का धैर्य टूट गया और वे सोमवार को सड़क पर उतर गए। नाराज रोजगार सेवकों ने दोपहर में ब्लाक मुख्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। सभी कर्मचारी और विभागीय कामों से आए ग्राम प्रधान भी तीन घंटों तक अंदर कमरे में बंद रहे। दोपहर बाद तीन बजे क्षेत्र भ्रमण से लौटे खंड विकास अधिकारी ने रोजगार सेवकों से वार्ता की। बीडीओ के निर्देश पर आनन फानन रोजगार सेवकों का छह महीने के मानदेय का भुगतान कर दिया गया। तब जाकर मामला शांत हुआ। 

विज्ञापन

 


रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में ब्लाक के विभिन्न गांवों में कार्यरत रोजगार सेवक काफी संख्या में दोपहर 12 बजे ब्लाक मुख्यालय पहुंचे। उस समय ब्लाक में कार्यरत कई कर्मचारी अपने अपने कक्षों में बैठकर विभागीय काम काज निपटा रहे थे। सात ग्राम प्रधान भी किन्हीं कार्यों से वहां आए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी के बारे में पूछा तो उन्हें बताया गया कि वे क्षेत्र भ्रमण में किसी जांच के सिलसिले में गए हैं। रोजगार सेवकों ने  मानदेय के भुगतान के बारे में पूछा तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।


 

नाराज रोजगार सेवकों ने ब्लाक के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और बाहर बैठकर नारेबाजी करने लगे। लगभग तीन घंटे बाद तीन बजे बीडीओ अनुराग राय ब्लाक पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारी रोजगार सेवकों को वार्ता की और समझाबुझाकर शांत कराया। उन्होंने संबंधित एकाउंटेट का बुलाया और रोजगार सेवकों के मानदेय के भुगतान में हो रही देरी के बावत जानकारी ली। तथा तत्काल मानदेय भुगतान का निर्देश दिया। तब रोजगार सेवकों को मानदेय का भुगतान हुआ। इस दौरान विरोध प्रदर्शन करने वालों में सुनील गिरि, राम केवल यादव , अवधेश यादव , शिवाकांत  विनोद कुमार, राजेश आदि रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed